सारा अली खान के मेकअप मैन ने एक्ट्रेस के साथ की ऐसी हरकत, लोगों ने कहा- अब इसके साथ फुल ऑन इन्जॉय
सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने मेकअप मैन के साथ रोमांटिक तरीके से डांस करती नजर आ रही हैं।
मुंबई, 10 सितंबरः बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान न सिर्फ अपनी अच्छी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि वह अपनी चुलबुली अदाओं के लिए भी काफी फेमस हैं। इंडस्ट्री के लोगों की मानें तो सारा आली खान बेहद चुलबुली और फन लविंग एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस होने के बावजूद सारा बहुत ही सिंपल और सादगी से भरा जीवन जीती हैं। सारा फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं और सबको अपडेट देती रहती हैं। वह आए दिन इंस्टा रील्स बनाकर पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने मेकअप मैन के साथ रोमांटिक तरीके से डांस करती नजर आ रही हैं।

सारा ने मेकअप मैन के साथ किया क्रेजी डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान अपने मेकअप मैन के साथ बेझिझक झूम-झूम कर डांस कर रही हैं। सारा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सारा के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।
सारा का वीडियो हो रहा है वायरल
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बड़ी बेटी सारा अली खान अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने फैशन और स्टाइल को लेकर भी इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। सारा अली खान ज्यादातर समय एथनिक ड्रेसेस में नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी सारा लहंगे में नजर आ रही हैं। वह दुपट्टे को उड़ती हुईं अपने मेकअप मैन के साथ रोमांटिक डांस कर रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा ने ऑरेंज कलर का लहंगा पहना हुआ है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

वीडियो के कैप्शन में लिखा- कॉफी के बाद
आपको बता दें कि सारा अली खान इस वीडियो में अपने मेकअप मैन के साथ नजर आ रही हैं। सारा ने इस वीडियो में अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ 'तूने मारी एंट्रिया, दिल में बजी घंटिया' गाने पर झूम झूम कर नाच रही हैं। सारा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- कॉफी के बाद। सारा के फैंस उनके इस वीडियो को खूब इन्जॉय कर रहे हैं।

लोगों ने सारा को किए ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो में सारा अली खान के लुक की जमकर तारीफ की जा रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- मैं भी मेकअप बॉय बनूंगा। वहीं एक और सोशल मीडिया सूजर ने लिखा है- इसके साथ फुल ऑन इन्जॉय। वहीं एक शख्स ने लिखा है- इस लड़की की एक बात की मैं तारीफ करुंगा कि ये सच्ची है...कोई दिखावा नहीं..सिर्फ अपना क्रेजी साइड दिखाती है। लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो के लिए सारा अली खान को ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोल करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- क्या इसने भी नशा करना शुरू कर दिया है?

इन फिल्मों में आएंगी नजर
आपको बता दें कि सारा अली खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। सारा अली खान जल्द ही फिल्म बॉलीवुड एक्टर और कैटरीना कैफ के रियल लाइफ पति विक्की कौशल के साथ फिल्म 'लुका छुपी 2' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सारा एक्टर अमन मैसी के साथ फिल्म 'गैसलाइट' में भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications