क्या फिर से सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का हुआ पैचअप? इन तस्वीरों से पकड़ी गई चोरी
नए साल 2023 के मौके पर सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने एक ही जगह की तस्वीर शेयर की। जिससे पता चलता है कि, दोनों साथ में लंदन में समय बीता रहे हैं।
Sara Ali Khan Kartik Aaryan: साल 2022 अब खत्म हो चुका है। किसी के लिए ये साल काफी अच्छा रहा तो किसी ने इस साल अपनी जिंदगी में कई उतार-चढाव देखे। ऐसे में अब साल 2023 से सभी को काफी उम्मीदें हैं। सभी बॉलीवुड सेलेब्स इस साल का स्वागत अपने-अपने तरीके से कर रहे हैं। इस बीच सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की ऐसी तस्वीर सामने आई है। जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार चर्चाएं जोरों पर हैं।

क्या फिर से सारा और कार्तिक का सुधरा रिश्ता?
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। हालांकि बाद में दोनों सितारों ने ब्रेकअप कर लिया था। लेकिन इस वक्त दोनों एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दोनों की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर सभी चौंक जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि, दोनों ने इस बार एक साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है।

इन तस्वीरों ने खोला सच
आपको बता दें कि, नए साल पर सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें साझा की। लेकिन, ध्यान देने वाली बात ये है कि, दोनों ने जो तस्वीरें शेयर की है वो एक ही लोकेशन की है। ऐसे में सभी फैंस ये अंदाजा लगाने लगे हैं कि, क्या दोनों एक बार फिर रिलेशनशिप में आ गए।

नया साल मनाने पहुंचे लंदन
अगर तस्वीरों की बात करें तो, सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रविवार यानी 1 जनवरी को कांच के बने क्रिसमस ट्री पर पोज देते हुए एक तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने अपने सभी फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सारा ने नीले रंग का कॉप टॉप और रंगीन जेगिंग्स पहनी हुई थी। हैरानी की बात ये है कि, लगभग उसी समय कार्तिक आर्यन ने भी कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं।

एक साथ लंदन में बीता रहे समय?
कार्तिक आर्यन इस तस्वीर में एक रेस्तरां में बैठकर किसी के साथ चाय पी रहे हैं। हालांकि उनके साथ कौन है इसका खुलासा एक्टर ने नहीं किया है। फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन पर लिखा, "केवल मेरे लिए काली चाय"। इसके अलावा उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं वो उसी लोकेशन की हैं जहां सारा अली खान अपना नया साल सेलिब्रेट करने पहुंची। अब इसके बाद एक बार फिर दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आ गए। बता दें कि, कुछ समय पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था।

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का ब्रेकअप
कार्तिक और सारा अपनी 2020 की फिल्म लव आज कल की शूटिंग के दौरान करीब आए। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को बाद में ऑफिशियल किया था। हालांकि फिल्म के बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अपने ब्रेकअप के बाद, वे पिछले साल जून 2022 में एक अवार्ड इवेंट में मिले और पैपराज़ी के लिए एक साथ पोज़ दिया। अब देखना होगा कि, साल 2023 में क्या दोनों एक बार फिर साथ आएंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications