मैं चाहती हूं ऑडियंस सिर्फ... जब कार्तिक आर्यन संग रिलेशनशिप को लेकर KJo से खफा हुईं सारा अली खान
हाल ही में 'कॉफी विद करण' में करण जौहर ने सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के रिलेशनशिप को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि दोनों एक समय पर प्यार में थे। अब सारा अली खान ने इस खुलासे को लेकर नाराजगी जताई है।
मुंबई, 10 जुलाई: करण जौहर का फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण' जबसे शुरू हुआ है, स्टार्स की पर्सनल लाइफ के बारे में बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी और दीपिका पादुकोण की इंटिमेसी को लेकर ऐसे राज खोले थे, जिन्हें सुनकर फैंस सन्न रह गए। अब करण जौहर ने सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के रिलेशनशिप को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि दोनों एक समय पर प्यार में थे। अब तक यूजर्स को ये रूमर ही लगता था लेकिन करण ने इस बात की कंन्फर्मेशन देकर फैंस को चौंका दिया। ऐसे में सारा अली खान को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इस पूरी बात को लेकर एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है।

करण से नाराज हुईं सारा
बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक, सारा अली खान करण के इस खुलासे को लेकर बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। एक्ट्रेस चाहती हैं कि वे फैंस के बीच सिर्फ और सिर्फ अपने करियर ग्रोथ को लेकर चर्चा में रहें ना कि पर्सनल लाइफ को लेकर।

करियर को लेकर सीरियस हैं सारा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सारा अपने करियर को बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। अब फैंस के बीच उनकी पर्सनल जिंदगी को लेकर जो बातें फैल रही हैं, उन्हें लेकर एक्ट्रेस नाखुश हैं।

सारा को नागवार गुजरा करण का रिएक्शन
एक्ट्रेस अपने करियर को लेकर काफी सीरियस हैं और वे बिल्कुल भी नहीं चाहतीं कि उनकी पर्सनल लाइफ किसी भी तरीके से बाहर आए। ऐसे में करण का सारा की निजी जिंदगी के बारे में कन्फर्मेशन देना एक्ट्रेस को काफी नागवार गुजरा। हालांकि, एक बार सारा ने कार्तिक को 'सबका एक्स' भी बताया है।

सारा-करण का है अच्छा बॉन्ड
बताते चलें कि सारा अली खान और करण जौहर काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इसका कारण सैफ अली खान के साथ करण जौहर का अच्छा रिश्ता होना भी है।

इन एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है कार्तिक का नाम
अभिनेता कार्तिक आर्यन की बात करें, तो एक्टर और अनन्या पांडे, जब अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो दोनों के बीच नजदीकियां देखी गई। इसके साथ ही बीते समय में जाह्नवी कपूर के साथ भी एक्टर की नजदीकियां बढ़ी हैं। हालांकि सारा और करण जौहर के बीच लड़ाई जैसा कुछ नहीं है। वहीं कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को एक इवेंट में एक-दूसरे को गले लगाते भी देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications