बांद्रा की गलियों में अकेले शॉपिंग करती दिखीं सारा अली खान, वायरल हो रहा वीडियो
सारा अली खान अक्सर अपनी व्यावहार से फैंस का दिल जीतती हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस बांद्रा की सड़कों पर घुमती हुई नजर आ रही हैं।
Sara Ali Khan Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फिल्मों के अलावा अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपने डाउन टू अर्थ नेचर की वजह से लाइमलाइट बटोरतीं हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्हें बांद्रा की सड़कों पर शॉपिंग करते हुए देखा गया।
बांद्रा की सड़कों पर शॉपिंग करती दिखी सारा
सारा अली खान बिना किसी गार्ड की मदद के बांद्रा की सड़कों पर अकेले शॉपिंग करती हुई नजर आईं। इसमें सारा अपनी एक दोस्त के साथ शॉपिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कुछ कपड़े खरीदने के लिए बांद्रा की सड़कों पर दुकानों के चक्कर लगा रही हैं।

एक्ट्रेस का सिंपल अंदाज देख दिल हार बैठे फैंस
वीडियो में सारा अली खान काफी सिंपल अंदाज में नजर आईं और ऐस में उन्होंने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। इस दौरान सारा ब्लैक टॉप और यलो प्रिंटेड शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर जैसे ही एक्ट्रेस का यह वीडियो शेयर किया तो वह तेजी से वायरल होने लगा।
वायरल हो रहा वीडियो
सारा अली खान की इस वीडियो में कमाम फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "कौन बोलेगा कि ये नवाब के परिवार से हैं। बिंदास कहीं भी चली जाती है, बिना खानदान की इमेज का डर लिए। सारा की दादी शर्मिला टैगोर बहुत ही अच्छी इंसान हैं और शायद ये उन्हीं पर गई हैं"। दूसरे यूजर ने लिखा, "बगैर बॉडीगार्ड के मार्केट में निकल गईं मैडम"।
सारा अली खान का वर्कफ्रंट
सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें फिल्म जरा हटके जरा बचके में देखा गया। जिसमें उनके साथ विक्की कौशल लीड रोल में में नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके बाद जल्द ही आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगी। जो कि अगले साल 2024 में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास 'ऐ वतन मेरे वतन' भी पाइपलाइन पर है।












Click it and Unblock the Notifications