सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रोईं सारा अली खान, कहा- केदारनाथ और अल्लाह जानता है आप यहीं हैं
Sara Ali Khan-Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इस समय अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की दमदार सफलता के चलते सुर्खियों में छाई हुई हैं। सारा अली खान और फिल्म के लीड हीरो विक्की कौशल इस समय फिल्म की सफलता का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं सेकिन इसी बीच सारा ने अपने को-एक्टर और बहुत अच्छे दोस्त दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया और उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कीं।
सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी पुण्यतिथि
आपको बता दें कि गत 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी पुण्यतिथि थी। इस मौके पर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ में लीड एक्ट्रेस का रोल निभा चुकीं सारा अली खान ने अपने दोस्त और को-एक्टर को खूब याद किया। सारा ने सोशल मीडिया पर सुशांत की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और एक भावुक नोट भी लिखा।

सारा अली खान ने सुशांत को किया याद
सारा अली खान ने एक खास पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने पहले को-एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर याद किया। आपको बता दें कि साल 2018 में सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दर्शकों को ये फिल्म खूब पसंद आई थी। ऐसे में सुशांत की पुण्यतिथि पर सारा फ्लैशबैक में चली गईं और सेट से तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने एक भावुक कैप्शन भी लिखा है।
फिल्म 'केदारनाथ' के सेट से शेयर की तस्वीरें
आपको बता दें कि सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' के सेट से सुशांत सिंह राजपूत के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह केदारनाथ जाते हुए हेलिकॉप्टर में बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक सीन की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। पुरानी तस्वीरों के साथ सारा ने सुशांत को याद करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। सारा ने लिखा है- पहली बार केदारनाथ के रास्ते पर। पहली बार शूटिंग के लिए रास्ते पर। मुझे पता है कि मैं ऐसा दोबारा कभी महसूस नहीं करने वाली हूं।
सारा ने सुशांत के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट
सारा अली खान ने अपने नोट में आगे लिखा है- लेकिन एक्शन, कट, सनराइज, नदियों, बादल, केदारनाथ और अल्लाह हू के बीच कहीं, मैं जानती हूं कि तुम यहां हो। सितारों के बीच चमकते रहो। केदारनाथ से एंड्रोमेडा तक। सारा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों ने सारा की पोस्ट पर किए ऐसे कमेंट्स
सारा अली खान के इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन देते हुए एक फैन ने लिखा है- सारा आप हमारे दिलों में जगह पाने की हकदार हैं, सही मायने में आप इस बात की मिसाल हैं कि कैसे एक सेलेब्रिटी अपने आसपास के लोगों के साथ इतना सरल और विनम्र हो सकता है। वहीं एक और फैन ने लिखा है- आपके खुशहाल जीवन की कामना करता हूं। सही कहा आपने सुशांत सर अभी भी हमारे साथ ही हैं।
कृति सैनन-रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत को किया याद
वहीं सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी पुण्यतिथि पर कृति सैनन और रिया चक्रवर्ती ने भी उन्हें याद करते हुए खास पोस्ट शेयर किए। आपको बता दें कि एक्टर 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनकी अचानक हुई मौत से हर कोई हैरान हो गया था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications