क्या सारा अली खान ने वीर पहारिया को दिया था धोखा? ब्रेकअप के बाद एक्टर की हुई थी ऐसी हालत
Sara Ali Khan and Veer Pahariya: देशभक्ति की भावना से भरी फिल्म 'स्काई फोर्स' इस समय इस समय खबरों में छाई हुई है। गत 24 जनवरी 2025 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वीर पहारिया नजर आ रहे हैं। ये वीर पहारिया की डेब्यू फिल्म है।
वीर पहारिया और सारा अली खान का रोमांस
लोगों को न सिर्फ फिल्म की कहानी पसंद आ रही है बल्कि मूवी में वीर पहारिया की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म में वीर पहारिया बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

वीर पहारिया का ब्रेकअप
आपको बता दें कि एक समय ऐसा भी था जब असल जिंदगी में वीर पहारिया और सारा अली खान रियल लाइफ में रिलेशनशिप में थे। हालांकि कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कहा जाता है कि वीर पहारिया इस ब्रेकअप के बाद काफी टूट गए थे।
वीर पहारिया ने पर्सनल लाइफ को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
-फिलहाल वीर पहारिया ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी के कई राज खोले हैं।
-इसके अलावा वीर ने कॉफी विद करण के उस एपिसोड का भी जिक्र किया जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और सारा अली खान ने वीर और उनके भाई शिखर पहारिया का जिक्र किया था।
-आपको बता दें कि एक समय पर सारा अली खान और वीर पहारिया एक दूसरे को डेट करते थे। ऐसे में जब एपिसोड में वीर का नाम आया तो इससे वो थोड़ा असहज हो गए थे। उन्होंने इंटरव्यू में कहा- मुझे लाइम लाइट में रहना पसंद नहीं था। इसलिए जब एपिसोड ऑन एयर हुआ तो पता चला कि ऐसा कुछ हुआ है।
-वीर पहारिया ने कहा- थोड़ा अजीब लगा क्योंकि उससे पहले किसी ने मेरे और सारा अली खान के बारे में सुना नहीं था।
डिप्रेशन का शिकार हो गए थे वीर पहारिया
-इसके अलावा इंटरव्यू में वीर ने बताया कि उनका अब तक बस एक रिलेशनशिप रहा है। जब उनके पैरेंट्स का तलाक हुआ या फिर उनका ब्रेकअप हुआ तो वो डिप्रेशन का शिकार हो गए थे।
-वीर ने कहा- मुझे खुद पर विश्वास नहीं हुआ करता था। मैं अगर प्यार करता हूं तो पूरी तरह से करता हूं। इसलिए जब मेरा रिश्ता टूटा तो मैं पूरी तरह से बिखर गया था।
पैरेंट्स के तलाक को लेकर वीर पहारिया ने कही ऐसी बात
-वहीं वीर पहारिया ने अपने पैरेंट्स के तलाक के बारे में कहा- किसी भी बच्चे के लिए ये अच्छा नहीं होता जब उसके मां-बाप अलग हो रहे हों। खासकर ऐसे वक्त में जब आपकी इतनी कम उम्र हो। उस वक्त सोशल मीडिया का इतना जमाना नहीं था। न्यूज पेपर्स में मेरे माता-पिता के बारे में लिखा गया था।
-वीर पहारिया ने कहा- मैं बहुत शर्मिंदा होता था। मुझे स्कूल जाने में डर लगता था। मुझे बहुत अजीब लगता था। मैं लोगों से दूर रहता था। मैं बहुत ही शर्मिला इंसान हूं। फिलहाल पब्लिक लाइफ में आने के लिए मैंने खुद को ट्रेनिंग दी है। मुझे बहुत कुछ झेलना पड़ा था। मेरा बचपन बिल्कुल आसान नहीं था।
-वीर ने आगे कहा- मैं अपने माता-पिता दोनों के ही काफी करीब हूं। मेरे पिता से भी मेरी अच्छी बात होती है। वो बस एक दूसरे के लिए ही ठीक नहीं थे। मेरे लिए मेरे दोनों माता-पिता ने अपना पूरा फर्ज निभाया है। मैं उन दोनों का सम्मान करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications