सारा अली खान के बर्थडे पर करीना कपूर ने गिफ्ट में दी ऐसी चीज, जानकर पकड़ लेंगे माथा

Sara Ali Khan Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। आज यानी 12 अगस्त को सारा अपनी 29वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सारा अब उनकी सौतेली मां करीना कपूर ने स्पेशल पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

सारा अली खान अपनी सौतेली मां करीना कपूर से अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर करीना ने एक खास पोस्ट शेयर किया है। जिसमें सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान के साथ नजर आ रही हैं।

Sara Ali Khan

करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सारा। आपको मैं अपना खूब सारा प्यार भेज रही हूं और साथ में कद्दू की सब्जी भी।' इसके साथ करीना ने हार्ट इमोजी एक रेनबो इमोजी भी लगाया है। अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

करीना कपूर के अलावा, सबा पटौदी ने सारा अली खान की एक बचपन और एक अभी की तस्वीर का कोलाज बनाकर शेयर किया है। पहली तस्वीर सारा बेहद क्यूट लग रही हैं। जबकि बड़ी हो चुकी सारा गुलाबी रंग की ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'आपको सबसे खुशी वाले दिन की शुभकामनाएं... आप बड़े सपने देखें, और अधिक हासिल करें... और ढेर सारे प्यार भरे भाग्य और मुस्कुराहट के साथ, एक सितारे की तरह चमकते रहें! प्रिय भतीजी द्वारा ढेर सारा प्यार! मेरा पहला मंचकिन।'

बता दें कि सारा अली खान सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। उनका एक भाई इब्राहिम अली खान भी है। बर्थडे गर्ल ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। जिसमें दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी। फिलहाल सोशल मीडिया पर फैंस एक्ट्रेस के जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+