सपना चौधरी को क्या हुआ? सहारा लेकर चलती हुईं दिखी, शेयर किया अस्पताल से Video
सपना चौधरी को क्या हुआ? अस्पताल में शेयर किया वीडियो, लिखा- अब मैं बिलकुल...
नई

'अब मैं बिलकुल ठीक हूं...'
दरअसल इस वीडियो में सपना चौधरी अस्पताल में हैं और एक दूसरी महिला का सहारा लेकर चलती हुई नजर आ रही हैं। सपना चौधरी ने इस्ंटाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'अब मैं बिल्कुल ठीक हूं, आप सब की प्रार्थनाओं-आशीर्वाद का बहुत धन्यवाद...जल्दी मिलते हैं स्टेज पर।' हालांकि सपना चौधरी अस्पताल में किस वजह से भर्ती हुईं, इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है।
राखी ने लिखा- जल्दी ठीक हो जाओ सपना
वहीं, सपना चौधरी के इस वीडियो को देखकर उनके फैंस और दोस्त भी परेशान हैं और कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। सपना के वीडियो पर बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ सपना...'। इसके अलावा मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने सपना चौधरी के कमेंट करते हुए लिखा, 'अब तुम ठीक तो हो ना सपना...।'

'कुछ दिनों के लिए वो काम से ब्रेक ले रही हूं'
आपको बता दें कि पिछले दिनों सपना चौधरी ने बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और कुछ दिनों के लिए वो काम से ब्रेक ले रही हैं। हालांकि उस समय भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली कि सपना चौधरी को क्या दिक्कत हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सपना चौधरी पिछले दिनों मध्य प्रदेश के सतना में एक शो कर रहीं थी, जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।












Click it and Unblock the Notifications