दूसरी बार मां बनीं सपना चौधरी, क्यों छिपाई प्रेग्नेंसी? पति वीर साहू ने स्टेज पर खोला ऐसा राज
Sapna Choudhary Second Baby: हरियाणवी डांसर और बिग बॉस में नजर आ चुकीं सपना चौधरी इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। खबर है कि सपना चौधरी दूसरी बार मां बन गई हैं। ऐसे में लोग उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।
दूसरी बार मां बनीं सपना चौधरी
अपने देसी डांस के लिए मशहूर सपना चौधरी के दूसरी बार मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान सिंगर बब्बू मान ने उनके दूसरे बच्चे का नामकरण किया। आपको बता दें कि सपना चौधरी को एक बेटा हुआ है जिसका नामकरण कार्यक्रम गत 11 नवंबर 2024 को संपन्न हुआ।

सपना चौधरी के पति वीर साहू का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें सपना चौधरी के पति वीर साहू और पंजाबी सिंगर बब्बू मान एकसाथ स्टेज पर खड़े नजर आ रहे हैं। बब्बू मान के इस इवेंट में हजारों लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है।
सपना के पति ने स्टेज पर बताया दूसरे बेटे का नाम
स्टेज पर बब्बू मान के साथ खड़े सपना चौधरी के पति वीर साहू इस बात की घोषणा करते हैं कि उनके घर एक और बेटा पैदा हुआ है। फिर बब्बू मान कहते हैं- वीर साहू को दूसरा बेटा हुआ है। इन्होंने अपने बेटे का नाम 'शाह वीर' रखा है। इसके बाद बहां मौजूद सभी लोग जोर जोर से तालियां बजाने लगते हैं।
11 नवंबर 2024 को था नामकरण कार्यक्रम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गत 11 नवंबर 2024 को वीर साहू और सपना चौधरी ने अपने दूसरे बेटे के नामकरण के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में हरियाणवी और पंजाबी सिनेमा जगत के कलाकारों ने शिरकत की थी। साथ ही आम लोग सपना के दूसरे बेटे को आशीर्वाद देने के लिए भी कार्यक्रम में पहुंचे थे।
छुपाई गई सपना चौधरी की दूसरी प्रेग्नेंसी
आपको बता दें कि सपना चौधरी को पहले भी एक बेटा है जिसका नाम उन्होंने ' पोरस' रखा है। सपना चौधरी ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा नहीं किया था, न तो उन्होंने पहले बच्चे के वक्त ये बात लोगों को बताई थी और न ही दूसरे बेटे के समय ऐसी कोई जानकारी दी गई। सपना चौधरी की दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में भी किसी को कुछ पता नहीं था।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications