सपना चौधरी पर चढ़ा हरियाणवी अंदाज में ‘फितूर’, कमर मटकाकर किया फैंस को मदहोश
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी डांस की वीडियो फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी।
मुंबई, 11 जुलाई: हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी आज एक जाना माना नाम हैं। वह अपने डांस से फैंस के दिलों में राज करती हैं। यही वजह है कि जब भी उनकी डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल होती है तो, उस पर मिनटों में ही सौकड़ों व्यूज आ जाते हैं। बता दें कि, सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर की है जो कि, तेजी से वायरल हो रही है।

सपना चौधरी की दिलकश अदाएं
सपना चौधरी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी डांस की वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं एक बार उन्होंने अपने लटकों-झटकों से फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा के सॉन्ग 'फितूर' पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरती हुई नजर आईं। सपना चौधरी ने कुछ घंटों पहले ही ये वीडियो शेयर किया था। लेकिन महज कुछ ही देर में वीडियो पर लाखों लाइक्स आ गए हैं।
फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वहीं उनके लुक की बात करें तो सपना चौधरी ने सफेद रंग का लहंगा कैरी किया है। साथ ही उन्होंने ज्वेलरी पहन इस लुक को कवर किया है। हालांकि सपना चौधरी अपने इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही फैंस उनकी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग
बता दें कि, सपना चौधरी चाहे सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो शेयर करें या फिर स्टेज पर अपने डांस परफॉर्मेंस कर ठुमके लगाएं। दर्शकों के बीच उनके डांस को लेकर हमेशा एक्साइटमेंट बनी ही रहती है। यही वजह है कि सपना चौधरी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग नहीं है। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर भी 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications