'सिकंदर' के बैकग्राउंड म्यूजिक कंपोजर संतोष नारायणन का दावा, बोले- 'ये सलमान खान के कद को बढ़ा देगा'
Santosh Narayanan: साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान की जोड़ी 14 साल बाद फिल्म 'सिकंदर' से अपनी वापसी कर रही है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ। जिसके बाद सलमान खान और उनकी फिल्म के टीजर की हर जगह बात होने लगी।
रिलीज के बाद से टीजर ने इंटरनेट में ऐसा तहलका मचाया कि महज 24 घंटे में 51 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। टीजर में बैकग्राउंड म्यूजिक (बीजीएम) के बारे में भी खूब बता हुई। हर कोई इसे सुनकर इसकी तारीफ कर रहा है। इस बीजीएम को संतोष नारायणन ने कपोंज किया है। अब उन्होंने टीम के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया।

हाल ही में एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि 'सिकंदर' के बीजीएम को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया पर वह कैसा महसूस कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, "मैं बेहद आभारी हूं और खुशी से भरा हूं कि संगीत दर्शकों के साथ जुड़ रहा है। यह मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म है, और यह किसी सपने जैसा लगता है।"
जब उनसे पूछा गया कि सलमान खान और कहानी को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म का स्कोर बनाना कैसा रहा, तो उन्होंने जवाब दिया, "मैं आमतौर पर स्क्रिप्ट के साथ स्कोर और गानों को जितना हो सके उतना जोड़ने की कोशिश करता हूं। सिकंदर में, मुरुगदास सर ने सलमान खान के व्यक्तित्व और उनके निभाए किरदार को शानदार तरीके से बुना है। इससे मुझे स्कोरिंग में जरूरत पड़ने पर महाकाव्य जैसा जाने की आज़ादी मिली। मैंने सलमान सर द्वारा निभाए गए किरदार की स्क्रीन पर मौजूदगी को और ऊंचा उठाने के लिए खास कोशिश की है।"
जब उनसे पूछा गया कि सुपरस्टार सलमान खान और निर्देशक ए आर मुरुगदोस के साथ काम करना कैसा रहा, तो उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। सलमान सर हमेशा प्रेरित करते हैं और उनके साथ काम करना बेहद मजेदार है। मुरुगदोस सर हमारे तमिलनाडु के महान निर्देशक हैं और उन्होंने सिकंदर के लिए मुझे बहुत खास इनपुट दिए हैं।"
सलमान खान ईद 2025 पर 'सिकंदर' के साथ धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है और निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है।












Click it and Unblock the Notifications