मनीषा कोइराला और मुमताज के साथ नजर आए संजय लीला भंसाली, फिल्म हीरामंडी में एकसाथ आएंगे नजर
संजय लीला भंसाली की एक फोटो सामने आ रही है, जिसमें वह बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला और अभिनेत्री मुमताज के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मुंबई, 11 जुलाईः बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अपनी अपकमिंग फिल्म 'हीरामंडी' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि उनकी ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसी बीच संजय लीला भंसाली की एक फोटो सामने आ रही है, जिसमें वह बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला और अभिनेत्री मुमताज के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को खुद मनीषा कोइराला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तीनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तीनों की फोटो
संजय लीला भंसाली और एक्ट्रेस मुमताज के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए मनीषा कोइराला ने कैप्शन में लिखा है- लीजेंड की कंपनी में। मुझे ऐसे अद्भुत क्रिएटिव लोगों का साथ बेहद पसंद है। मेरा चेहरा यह सब बयां कर रहा है #धन्य #जीनियस #संजयलीलाभंसाली #मुमताज। इस फोटो में मनीषा कोइराला ब्लैक और रेड आउटफिट में काफी प्यारी लग रही हैं। वहीं 74 साल की उम्र में मुमताज भी सेफद रंग के आउटफिट में काफी हसीन लग रही हैं। फोटो में दोनों एक्ट्रेसेस के बीच ग्रे कलर के कुर्ते में संजय लीला भंसाली भी बहुत अच्छे नजर आ रहा हैं।
फिल्म 'हीरामंडी' में एकसाथ दिखेंगी दोनों हीरोइनें
मनीषा कोइराला द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस तस्वीर को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'हीरामंडी' में मनीषा कोइराला और मुमताज को एक साथ देखा जाएगा। कहा जा रहा है कि ये दोनों लोग संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के लिए तैयार हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार इस फिल्म के जरिए मनीषा कोइराला को चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर देखा जाएगा। वहीं मुमताज करीब 45 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगी।

मुमताज ने कही दिल की बात
आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान, मुमताज ने बताया था कि उन्हें फिल्म 'हीरामंडी' के कुछ डांस सीक्वेंस के लिए अप्रोच किया गया था। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी वापसी पर मुहर लगाते हुए ये भी कहा था कि वह 45 साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह अपने फैंस को सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं ताकि वह उन्हें महसूस करा सकें कि वह अब भी एक्टिंग करने में माहिर हैं।

ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'हीरामंडी' के डायरेक्टर संजय ललीला भंसाली हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इससे पहले संजय लीला भंसाली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को लेकर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बनाई थी जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। लोगों ने इस फिल्म में आलिया भट्ट की एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी।
इस फिल्म में भी आएंगी नजर
वहीं फिल्म हीरामंडी की एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को आखिरी बार साल 2019 में फिल्म 'प्रस्थानम' में देखा गया था। उन्होंने हाल में 'इंडिया स्वीट्स एंड स्पाइसेस' से अपना हॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म में उन्होंने इंडियन-अमेरिकी किरदार निभाया है। फिल्म में उनकी एक्टिंग देख कर हर कोई उनका दीवान हो गया है। जल्द ही वह कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' में भी नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications