संजय लीला भंसाली की यह बात सुन रणबीर कपूर के फैंस हो जाएंगे गदगद

संजय लीला भंसाली हीरामंडी के बाद अपने नए प्रोजेक्ट लव एंड वॉर पर जुटे हुए हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है। साथ ही नवंबर में फिल्म के फ्लोर पर जाने की खबरें हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट औ विक्की कौशल लीड रोल में हैं। लव एंड वॉर में एक नए तरह का लव ट्राइएंगल देखने को मिल सकता है।

रणबीर और संजय करीब 18 साल बाद साथ काम करने वाले हैं। दोनों ने सांवरिया में साथ में काम किया था। ये रणबीर की डेब्यू फिल्म है। इसके पहले उन्होंने संजय को डायेरक्शन में असिस्ट किया था। सावरिया बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। खबरें हैं कि इसके बाद दोनों के रिश्ते भी खराब हो गए थे। बावूजद इसके संजय कभी भी रणबीर की तारीफ करने से नहीं चूकते हैं। अब एक नए इंटरव्यू में उन्होंने फिर रणबीर की तारीफ की है। उन्होंने खुलासा किया कि सांवरिया में रणबीर का काम देख वो इमोशनल हो गए थे।

Sanjay Leela Bhansali said Ranbir Kapoor is a great actor

आप इंसान अच्छे हैं बुरे, फर्क नहीं पड़ता
संजय ने हाल ही में The Hollywood Reporter India से बातचीत की। इसमें उन्होंने रणबीर के परफॉर्मेंस पर कहा, मेरे फेवरेट सीन्स में सांवरिया का क्लाइमैक्स भी शामिल है। एक एक्टर कितने खूबसूरत तरीके से काम कर सकता है। सात मिनट का सीन और सब कुछ शांत था. उन्होने एक शॉट में जिस तरह से परफॉर्म किया वो एक जादू था। मैं उन्हें बैठकर देखता रहा और मेरे आंसू आ गए। वो इसलिए क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि वो एक एक्टर हैं। बेहतरीन एक्टर। वो अच्छे लड़के हैं, बुरे लड़के हैं। अच्छे इंसान है या बुरे इंसान हैं। क्या फर्क पड़ता है। लेकिन वो एक महान एक्टर हैं।

रणबीर जैसा कोई नहीं
रणबीर कपूर ने संजय को फिल्म ब्लैक में असिस्ट भी किया था। इस पर संजय ने कहा, मैंने स्टार्स के साथ कई बेहतरीन एक्टर्स के साथ काम किया है। कैमरे के सामने नाना पाटेकर बेहतरीन एक्टर हैं। लेकिन बाकी हम उनके बारे में डिस्कस नहीं करेंगे। मनीषा कोइराला बेहतरीन एक्टर हैं। सीमा विस्वास ग्रेट एक्टर हैं। शाहरुख खान ने देवदास में जो किया वो बहुत ज्यादा स्पेशल है। मैंने इनमें से किसी को भी स्टार्स के रूप में नहीं देखा। जब रणबीर मुझे ब्लैक में असिस्ट कर रहे थे, तब मैंने उनसे कहा था कि आप बहुत महान एक्टर हैं। आपके जैसा दूसरा कोई नहीं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+