संजय लीला भंसाली को इस फिल्म के म्यूजिक को कंपोज करने में लगा था सबसे ज्यादा समय, शाहरुख थे हीरो

Sanjay Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली ने दर्शकों को अच्छा सिनेमा दिखाने की कोशिश की है। उनकी फिल्मों में कॉस्ट्यूम, सेट और कहानी बड़ी भव्य होती रही है। उन्होंने अपनी कहानियों को अपने म्यूजिक के साथ पिरोया है। जो फिल्म को और भी खास बना देता है। वह हमेशा अपनी फिल्मों के म्यूजिक के प्रति गहरी रुचि रखते हैं, इस हद तक कि वह खुद म्यूजिक कंपोज हैं। इसमें वो छोटे से छोटे पहलू पर बारीकी से ध्यान देते हैं ताकि परफेक्शन हासिल कर सकें।

इसका कई उदाहरण हैं, लेकिन देवदास का म्यूजिक ऐसा है कि लोग आज भी इसे अपने पार्टी और इवेंट में प्ले करते हैं। इसका म्यूजिक संजय ने कंपोजर इस्माइल दरबार के साथ मिलकर दो ढाई साल में तैयार किया था। संजय की ये फिल्म 2002 में आई थी। इस पीरियड रोमांटिक ड्रामा में शाहरुख़ ख़ान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित जैसे एक्टर्स थे।

Sanjay Leela Bhansali

फिल्म अपनी भव्यता, भंसाली के शानदार डायरेक्शन और कास्ट की बेहतरीन परफॉर्मेंस से दिल जीत चुकी है, लेकिन इसका म्यूजिक आज भी एक अहम एलिमेंट के रूप में सामने आता है। दिलचस्प बात यह है कि भंसाली और इस्माइल दरबार ने इस मास्टरपीस का म्यूजिक तैयार करने में दो ढाई साल लगाए थे। फिल्म ने खुद को साबित किया और चार नेशनल अवॉर्ड्स जीते, जिनमें 2003 में "बैरी पिया" के लिए श्रेया घोषाल को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड शामिल है।

देवदास का म्यूजिक फिल्म की जान था। "डोला रे", "मार डाला", "बैरी पिया", "सिलसिला ये चाहत का", और "चलाक चलाक" जैसे हर एक गाने ने अपनी खूबसूरत धुनों, कविता जैसी बोलों और शानदार पिक्चुराइज़ेशन से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली। इन गानों में संजय लीला भंसाली की अनोखी भव्यता और सुंदरता देखने मिलती है।

SLB की अगली फिल्म लव एंड वॉर को लेकर उत्साह और बढ़ रहा है। संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, और विकी कौशल के साथ इस बेहतरीन जोड़ी का पर्दे पर देखने का इंतजार काफी रोमांचक है। यह फिल्म 20 मार्च, 2026 को रिलीज़ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+