OTT पर डेब्यू करेंगे संजय लीला भंसाली, 200 करोड़ में तैयार होगी ये दमदार वेब सीरीज

जानकारी के मुताबिक संजय लीला भंसाली जल्द ही 'हीरामंडी' नाम की वेब सीरीज लाने वाले हैं। इसी सीरीज से वे अपना ओटीटी डेब्यू भी कर रहे हैं।

मुंबई, 5 मई: हिंदी सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फैंस को संजय लीला भंसाली की फिल्मों का हमेशा ही इंतजार रहता है। ऐसे में वे अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जानकारी के मुताबिक संजय लीला भंसाली जल्द ही 'हीरामंडी' नाम की वेब सीरीज लाने वाले हैं। इसी सीरीज से वे अपना ओटीटी डेब्यू भी कर रहे हैं। इस वेब सीरीज के लिए संजय लीला भंसाली ने नेटफ्लिक्स से हाथ मिलाया है। इसके साथ ही इसका बजट भी काफी तगड़ा होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर के रूप में भंसाली लगभग 60-65 करोड़ रुपये फीस के तौर पर वसूलेंगे। वहीं फिल्म के बजट की बात करें, तो ये फिल्म 200 करोड़ रुपये के बड़े बजट से तैयार की जाएगी।

Sanjay Leela Bhansali

डायरेक्टर ने वसूली तगड़ी फीस
बताते चलें कि इस वेब सीरीज के लिए संजय लीला भंसाली ने नेटफ्लिक्स से हाथ मिलाया है। इसके साथ ही इसका बजट भी काफी तगड़ा होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर के रूप में भंसाली लगभग 60-65 करोड़ रुपये फीस के तौर पर वसूलेंगे।

ये अभिनेत्रियां आएंगी नजर
इस वेब सीरीज में हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा को नाम सामने आ रहा है। इसके साथ ही मनीषा कोइराला और ऋचा चड्ढा भी इस वेब सीरीज का हिस्सा हो सकतीं हैं।

क्या है वेब सीरीज की कहानी
इस वेब सीरीज में हिंदुस्तान और पाकिस्तान के पार्टीशियन के समय के दौरान वैश्याओं की जिंदगी को दिखाया गया है। इस वेब सीरीज का म्यूजिक इस्माइल दरबार देंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म मेकर इस वेब सीरीज को पिछले 12 सालों से बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+