'ये तो दूसरा करण जौहर है' संजय लीला भंसाली ने भांजी शरमिन के लिए ऋचा को किया किनारे, हुए जमकर ट्रोल
Sanjay Leela Bhansali Aside Richa Chadha: बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'हीरामंडीः द डायमंड बाजाप' को लेकर चर्चा में हैं। जो कि ओटीटी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस बीच हीरामंडी के प्रीमियर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
हीरामंडी वेबी सीरीज में ऋचा चड्ढा ने लीड रोल प्ले किया है। साथ ही संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल ने भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। इस बीच संजय लीला भंसाली का एक वीडियो काफी चर्चा में है। जिसके बाद फैंस उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, संजय लीला भंसाली और उनकी भांजी शरमीन हीरामंडी के प्रीमियर में एकसाथ नजर आए। तभी वहां अभिनेत्री ऋचा चड्ढा पहुंचती हैं और तभी वह सबसे मुलाकात करती हैं। इसके बाद उन्हें कैमरा मैन सबके साथ पोज देने के लिए कहता है तो एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली के बगल में खड़ी हो जाती हैं।
वीडियो में ऋचा चड्ढा को संजय लीला भंसाली थोड़ा सा पीछे हटने के लिए कहते हैं और अपनी भांजी शरमीन को साथ खड़े होने के लिए उसका हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचते हैं। इसके बाद ऋचा चड्ढा को साइड कर दिया जाता है। अब सोशल मीडिया पर संजय लीला भंसाली की ये वीडियो लगातार वायरल हो रही है। फैंस उनको नेपोटिज्म का टैग देकर ट्रोल कर रहे हैं।
वीडियो पर कमेंट कर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, मुझे ये सब बिल्कुल पसंद नहीं है ये तो दूसरा करण जौहर निकला। एक ने लिखा, ये सिर्फ अपनी भांजी को ही आगे करना चाहता है। यही तो नेपोटिज्म है। वहीं कुछ अन्य यूजर ने शरमिन को मिले रोल के लिए उन्हें ट्रोल किया। फैंस का कहना है कि वह यह रोल डिजर्व नहीं करती हैं और उन्हें सिर्फ संजय लीला भंसाली की भांजी होने की वजह से ही ये रोल मिला है।












Click it and Unblock the Notifications