'पैसे के लिए मोहताज हो गए थे संजय कपूर, लोग मारने लगे थे ताने', पत्नी महीप कपूर ने बयां किया दर्द

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की रियल लाइफ पत्नी महीप कपूर ने अपने उस दौर के किस्से को लोगों के साथ शेयर किया जब उन्हें पैसों की परेशानी का सामना करना पड़ा था।

मुंबई, 22 सितंबरः बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर का रिएलिटी चैट शो 'कॉफी विद करण 7' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। इसके हर एपिसोड्स में मेहमान बनकर पहुंचने वाले सेलेब्स अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे करते नजर आते हैं। ऐसे में इस बार के नए एपिसोड में मेहमान बनकर पहुंचीं शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने शो में कई राज खोले। इसी एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की रियल लाइफ पत्नी महीप कपूर ने अपने उस दौर के किस्से को लोगों के साथ शेयर किया जब उन्हें पैसों की परेशानी का सामना करना पड़ा था।

महीप कपूर ने बताया अपना दर्द

महीप कपूर ने बताया अपना दर्द

आपको बता दें कि कॉफी विद करण 7 के नए एपिसोड में मेहमान बनकर पहुंची गौरी खान, महीप कपूर और भावना पांडे रियल लाइफ में बहुत दोस्त हैं। जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पूरे 17 साल बाद इस शो में नजर आई हैं। वहीं पहली बार गौरी खान के साथ उनकी दोस्त महीप कपूर और भावना पांडे भी नजर आईं और इन सभी ने अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में कई बातें बताईं।

लाइफ हमेशा अच्छी नहीं होती

करण जौहर के इस चैट शो में बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने बताया- फेम हमेशा के लिए नहीं रहता है और यह मशहूर हस्तियों से बेहतर कोई नहीं जानता। उन्हें और उनके परिवार को भी कभी इस तरह के हालातों से गुजरना पड़ा था। शो के लेटेस्ट एपिसोड में महीप कपूर ने अपने इस अनुभव को सबके साथ शेयर किया।

संजय के पास नहीं थे पैसे

संजय के पास नहीं थे पैसे

शो में करण जौहर से बात करते हुए महीप कपूर ने बताया- एक समय ऐसा भी था जब संजय कई सालों तक बिना किसी काम के घर पर बैठे हुए थे। पैसे की बहुत तंगी हो गई थी। मेरे बच्चे ग्लैमर और लाइमलाइट के साथ-साथ इसे देखकर भी बड़े हुए हैं। उन्होंने आगे कहा- हमारे पास पैसे नहीं थे और न ही संजय को कोई काम दे रहा था। हम सभी बहुत परेशान थे। वो एक बुरा दौर था।

बुरे वक्त में लोग मार रहे थे ताने

संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने कैमरे के सामने बताया- बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवारों में कपूर परिवार को भी गिना जाता है लेकिन उसका हिस्सा होने के बावजूद भी जीवन आसान नहीं था। महीप कपूर ने कहा- मेरे आसपास के लोगों ने मुझे कई बार ऐसा महसूस कराया कि हम कपूर परिवार के असफल विंग थे। लोग बुरे वक्त में ताना मार रहे थे। ये काफी मुश्किलों भरा था।

शनाया कपूर करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

आपको बता दें संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' से इंडस्ट्री में अपनी एंट्री करेन को तैयार हैं। हालांकि ये फिल्म कब रिलीज होगी इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+