थलापति विजय के साथ नजर आएंगे संजय दत्त, तमिल फिल्म में विलन बनने के लिए मिलेंगे इतने करोड़ रुपए

साउथ के सुपर स्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म में संजय दत्त को विलन का किरदार निभाने का ऑफर दिया गया है।

मुंबई, 13 सितंबरः पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के दमदार एक्टर संजय दत्त फिल्मों में विलन का किरदार निभा रहे हैं। दर्शक भी उन्हें विलन के रूप में काफी पसंद कर रहे हैं। फिर चाहे वो साउथ की सुपरहिट फिल्म 'केजीएफ 2' हो या फिर बॉलीवुड की फिल्म 'शमशेरा'। संजय दत्त अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दौर में भी कई फिल्मों में विलन का किरदार निभा चुके हैं। लोगों ने उन फिल्मों को खूब पसंद किया है। फिल्म 'केजीएफ 2' में उनकी दमदार एक्टिंग देखने के बाद से साउथ की फिल्मों से भी संजय दत्त को विलन के किरदार के लिए बेहतरीन ऑफर्स आ रहे हैं। खबर है कि साउथ के सुपर स्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म में संजय दत्त को विलन का किरदार निभाने का ऑफर दिया गया है।

थलापति विजय के साथ नजर आएंगे संजय दत्त

थलापति विजय के साथ नजर आएंगे संजय दत्त

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'केजीएफ 2' देखने के बाद साउथ के फेमस एक्टर और डायरेक्टर लोकेश कनगाराज ने साउथ के सुपर स्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म में संजय दत्त को विलन का किरदार निभाने का ऑफर दिया है। ये फिल्म एक गैंगस्टर पर बनी एक्शन-थ्रिलर मूवी है जिसमें थलापति विजय खुद गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के विलन के रोल के लिए संजय दत्त से बात की गई है।

फिल्म में विलन का किरदार निभाएंगे संजय

फिल्म में विलन का किरदार निभाएंगे संजय

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मेकर्स को विलन के किरदार के लिए कोई ऐसा एक्टर चाहिए था जिसका लुक स्क्रीन पर जबरदस्त नजर आ सके। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर लोकेश कनगाराज ने खुद संजय दत्त से फिल्म के बारे में बात की। खबर है कि संजय दत्त भी इस किरदार को निभाने के लिए तैयार हो चुके हैं। हालांकि फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।

संजय दत्त ने मांगी इतनी फीस

संजय दत्त ने मांगी इतनी फीस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त को इस फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है। वहीं कहा जा रहा है कि यह पैन इंडिया फिल्म होगी। दरअसल डायरेक्टर लोकेश को फिल्म 'विक्रम' के बाद से नॉर्थ इंडिया में भी पहचान मिलने लगी है।

थलापति विजय को भा रहा है हिंदी बेल्ट

आपको बता दें कि फिल्म 'विक्रम' में कमल हासन नजर आए थे और इस फिल्म ने सभी भाषाओं में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी। फिल्म के डायरेक्टर के अनुसार वह विजय के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म को और ज्यादा ग्रैंड बनाना चाहते हैं। वहीं विजय भी हिंदी बेल्ट में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरना चाहते हैं।

संजय दत्त का तमिल फिल्मों में डेब्यू

संजय दत्त का तमिल फिल्मों में डेब्यू

इस फिल्म में एक्टर पृथ्वीराज भी संजय दत्त के साथ नेगेटिव रोल में नजर आ सकते हैं। खबर है कि ये फिल्म दिवाली 2023 पर रिलीज हो सकती है। वहीं इस फिल्म के जरिए संजय दत्त तमिल फिल्मों में अपना डेब्यू करेंगे। वह पहली बार तमिल फिल्म में काम करते नजर आएंगे। इससे पहले संजय दत्त ने फिल्म 'केजीएफ 2' के जरिए कन्नड़ फिल्मों में अपना डेब्यू किया था। सुपरस्टार यश की इस फिल्म में संजय दत्त के विलन के रोल को सबने पसंद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+