क्या आलिया-रणवीर ने किया संजय दत्त के टिप्स पर अमल, शादी के तुरंत बाद कहा था- जल्दी से बच्चे पैदा करो
क्या आलिया-रणवीर ने किया संजय दत्त के टिप्स पर अमल, शादी के तुरंत बाद कहा था- जल्दी से बच्चे पैदा करो
मुंबई, 27 जून: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल ये जानकारी दी है कि वह प्रेग्नेंट हैं। आलिया ने अस्पताल से रणबीर कपूर और अपनी तस्वीर शेयर कर बताया कि वह जल्द ही उनका बेबी आने वाला है। आलिया ने इसके अलावा शेर-शेरनी और उनके बच्चे की तस्वीर शेयर की है। आलिया और रणबीर के माता-पिता बनने की खबर सामने आते ही संजय दत्त का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब शादी कर ली है तो जल्दी बच्चा कर लो।

आलिया-रणबीर पर संजय दत्त ने कही थी ये बात
अभिनेता संजय दत्त ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की बात पर इंटरव्यू में कई कमेंट किए थे। केजीएफ-2 फिल्म के प्रमोशन के दौरान संजय दत्त ने रणबीर-आलिया को जल्द से जल्द शादी करने की बात कही थी। संजय दत्त ने कहा था कि वह हमेशा आलिया और रणबीर को जीवन में शुभकामनाएं देंगे।

'जल्दी बच्चा पैदा करे आलिया-रणबीर...'
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त ने कहा था, ''अगर वह शादी कर रहे हैं, तो मैं उनके लिए वास्तव में खुश हूं। आलिया सचमुच मेरे सामने पैदा हुई और मेरे सामने पली-बढ़ी है। शादी एक प्रतिबद्धता है जो वे एक दूसरे के लिए, उनको करना जरूरी है। और उन्हें उसी पर टिके रहना है, एक-दूसरे का हाथ पकड़ना है और सुख, शांति और वैभव में आगे बढ़ना है। बच्चों को जल्दी पैदा करो रणबीर, और खुश रहो!''

रणबीर की बहन ने भी की आलिया की प्रेगनेंसी पर कही ये बात
रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी आलिया भट्ट की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। हार्ट वाली इमोजी बानई है। आलिया की मां सोनी राजदान ने लिखा, 'बधाई हो मामा और पापा शेर। अभिनेता रकुल प्रीत सिंह ने कहा, बधाई हो आप लोगों को। परिणीति चोपड़ा ने भी कहा बधाई हो। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भी आलिया की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बधाई हो। रियलिटी टीवी जज मलाइका अरोड़ा ने लिखा, दोनों को भगवान खुश रखें।

नीतू कपूर बोलीं- दादी बनना दुनिया में सबसे अच्छी चीज है...
रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर जब आज पैपराजी द्वारा स्पॉट की गई तो पैपराजी ने उन्हें कहा, बधाई हो। जवाब में नीतू कपूर ने पूछा आखिर क्यों, तो पैपराजी बोले- आप दादी बनने वाले हो ना...। ये सुनकर नीतू कपूर मुस्कुराने लगीं। नीतू कपूर ने कहा,'"दादी बन ना, नानी बन ना दुनिया में सबसे अच्छी चीज है।'' बता दें कि नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा और भरत साहनी की एक बेटी है।

अप्रैल 2022 आलिया और रणबीर ने की थी शादी
आलिया और रणबीर ने कुछ सालों तक डेट किया और फिर अप्रैल 2022 में शादी की थी। आलिया और रणबीर ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में मुंबई स्थित अपने घर वास्तु में शादी की थी। अप्रैल में शादी और जून के आखिरी में ये खुशखबरी सुन आलिया और रणबीर के फैंस खुश हैं। हालांकि कई लोगों ने ये भी कमेंट किया है कि सबकुछ बहुत जल्दी-जल्दी में हो रहा है।

ब्रह्मास्त्र में एक साथ दिखाई देंगे रणबीर-आलिया
वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आएंगे। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, मौनी रॉय और नागार्जुन भी हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications