संजय दत्त ने उर्मिला तो बताया सबसे 'सेक्सी' कोस्टार, सलमान-रणबीर के लिए कही ये बात

नई दिल्ली, 25अप्रैल। बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त इन दिनों फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। फिल्म में निभाया उनका किरदार 'अधीरा' बच्चे-बच्चे की जुबां पर चढ़ा हुआ है। हाल ही में बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए संजय दत्त ने जमकर अपने साथ के स्टारों की तारीफ की और कुछ क्लोज एक्टर-एक्ट्रेस को टैग लगाकर उनके प्रति अपनी सोच को व्याखित किया।

संजय दत्त ने कही मजेदार बात

संजय दत्त ने कही मजेदार बात

दरअसल लंबे अरसे बाद रवीना टंडन के साथ फिल्म में काम करने वाले संजय दत्त ने रैपिड फायर सेशन में अपनी लाइफ की सबसे सेक्सी अभिनेत्री का नाम बताया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। संजू बाबा से रैपिड फायर सेशन में कहा गया था कि आप नाम लेने वाले सितारों को एक शब्द में परिभाषित करें। जिस पर संजय दत्त रेडी हो गए और उसके बाद उन्होंने बड़े ही मजेदार ढंग से इस सेशन को फेस किया।

 संजय दत्त ने एक्टर को दिए टैग

संजय दत्त ने एक्टर को दिए टैग

उनसे पूछा गया कि आपसे अगर पूछा जाए कि आपके लिए अजय देवगन कैसे हैं, तो संजय दत्त ने उनके लिए 'विनम्र' शब्द का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि अजय बहुत ही शांत,विनम्र और नेकदिल हैं। तो वहीं संजय ने अपनी बायोपिक संजू में मुख्य भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि वो तो मेरे 'बेटे' की तरह है जबकि आमिर खान को उन्होंने 'प्रोफेशनल' एक्टर कहा ।

 उर्मिला मातोंडकर है सबसे सेक्सी

उर्मिला मातोंडकर है सबसे सेक्सी

तो वहीं बॉलीवुड के मिस्टर' दबंग' यानी कि सलमान खान को संजय दत्त ने अपना 'छोटा भाई' बताया तो वहीं उनसे उनकी अभी तक की सबसे 'सेक्सी' कोस्टार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना रूके बॉलीवुड की रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर का नाम लिया। संजय दत्त ने कहा कि मैंने बहुत सारी अभिनेत्रियों के साथ काम किया लेकिन मैंने उर्मिला जैसी सेक्सी किसी को नहीं देखा। वो खूबसरत होने के साथ काफी मेहनती भी है।

'शमशेरा' और 'पृथ्वीराज' को लेकर चर्चा में संजू बाबा

'शमशेरा' और 'पृथ्वीराज' को लेकर चर्चा में संजू बाबा

आपको बता दें कि संजय दत्त और उर्मिला ने साथ में 'खूबसूरत' और 'दौड़' जैसी फिल्मों में काम किया है।वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त बहुत जल्द रणबीर कपूर और वाणी कपूर के साथ फिल्म 'शमशेरा' में और 'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार सोनू सूद और मानुषी छिल्लर के साथ नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+