'रणबीर कपूर फिल्म के सेट पर मेरा हाथ पकड़कर रहते थे, इस वजह से मुझे...'
मुंबई, 25 जुलाई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू करने वाली संजना सांघी पहले भी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि उन्होंने 11 साल पहले बॉलीवुड में एंट्री कर ली थी। संजना ने रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की फिल्म 'रॉकस्टार' में काम किया था। अब हाल ही में उन्होंने रणबीर कपूर और फिल्म 'रॉकस्टार' के बारे में बारे में काफी कुछ शेयर किया है।

बतौर लीड एक्ट्रेस 'दिल बेचारा' से किया डेब्यू
हाल ही में संजना ने बतौर लीड एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत के साथ की अपनी पहली फिल्म के 2 साल पूरे होने पर इमोशनल पोस्ट किया था। सुशांत के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था कि किजी और मैनी की मैजिकल दुनिया के दो साल। साथ उन्होंने लिखा कि मिस यू मैनी। फिल्म में सुशांत ने मैनी का किरदार निभाया था। वहीं अब उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में पहली फिल्म रॉकस्टार और आने वाले प्रोजक्ट्स पर बात की।

'रॉकस्टार' में 13 साल की थी संजना
फिल्म 'रॉकस्टार' से इंडस्ट्री में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस संजना सांघी उस वक्त सिर्फ 13 साल की थी। इंडिया एक्सप्रेस को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि तब वह केवल 13 साल की थीं और को-ऐक्टर रणबीर कपूर के साथ उन्होंने फिल्म के सेट पर अपना पहला कदम रखा था। इसी के साथ उन्होंने फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली को लेकर बताया कि उन्होंने उनसे उनकी एक्टिंग के बारे में बातें की थी।

रणबीर को लेकर कही ये बात
दरअसल, संजना सांघी ने उस वक्त को याद किया जब उन्हें पहली बार फिल्म मेकिंग से प्यार हो गया था। इंटरव्यू में अपनी याद ताजा करते हुए उन्होंने कहा, "जब मैं 13 साल की थी, मैंने रॉकस्टार में मैंडी का रोल प्ले किया और रणबीर हमेशा पहले एक्टर होंगे जिनके साथ मैंने फिल्म के सेट पर कदम रखा।" उन्होंने रणबीर के बारे में बता करते हुए कहा कि फिल्म के सेट पर रणबीर मेरा हाथ पकड़ते थे और इसी वजह से मुझे फिल्म मेकिंग से प्यार हो गया। रणबीर और इम्तियाज अली ने मुझसे कहा कि मुझे कभी भी एक्टिंग नहीं छोड़नी चाहिए, उन्होंने मुझे आगे बढ़ाने का हौसला दिया और यह सब मैंने अपनी मां को बताया।

नरगिस फाखरी की छोटी बहन का निभाया था रोल
आपको बता दें कि साल 2011 में आई इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' काफी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में संजना भी नजर थीं। फिल्म में उन्होंने नरगिस फाखरी की छोटी बहन मैंडी का रोल किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने संजना को तब देखा जब वो स्कूल में परफॉर्म कर रही थीं। जिसके बाद उन्होंने ऑडिशन दिया और संजना 'रॉकस्टार' के लिए सिलेक्ट की गईं।

'राष्ट्र कवच ओम' में आई थीं नजर
इसके अलावा संजना सांघी इरफान खान की 'हिन्दी मीडियम' और 'फुकरे रिटर्न्स' में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस की वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही में उनको आदित्य रॉय कपूर के साथ एक्शन थ्रिलर 'राष्ट्र कवच ओम' में देखा गया था। वहीं अब वो जल्द ही तापसी पन्नू प्रोड्यूस फिल्म 'धक धक' में फातिमा सना शेख, रत्ना पाठक, दीया मिर्जा के साथ दिखाईं देंगी।












Click it and Unblock the Notifications