कपूर खानदान की बहू बनना चाहती थीं सानिया मिर्जा, क्या इस एक्टर के साथ रिलेशन छुपा रही हैं टेनिस प्लेयर?
Sania Mairza and Ranbir Kapoor: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से रिश्ता टूटने के बाद से सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोग सानिया मिर्जा और उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। वहीं शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है जिसके बाद से वो भी लोगों के निशाने पर आ गए हैं।
सानिया मिर्जा की पर्सनल लाइफ
शोएब मलिक से शादी टूटने के बाद से भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो मेंसानिया मिर्जा अपनी पर्सनल लाइफ के कई बड़े राज पर से पर्दा उठाती नजर आ रही हैं।

सानिया ने खोले कई बड़े राज
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सानिया मिर्जा बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में मेहमान बनकर पहुंची थीं। इस शओ में उन्होंने अपना पहला प्यार से लेकर शोएब से शादी करने तक के कई किस्से बताए थे। इसी चैट शो में सानिया ने बताया था कि वह शोएब से नहीं बल्कि किसी और से शादी करना चाहती थीं।
सलमान खान के साथ फिल्म करना चाहती थीं सानिया
इस शो में करण जौहर ने सानिया मिर्जा से पूछा था कि अगर उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा तो वह किस हीरो की हारोइन बनना चाहेंगी। इसका जवाब देते हुए सानिया मिर्जा ने कहा था कि वह सलमान खान के साथ फिल्मों में काम करना चाहती हैं। इसके बाद करण जौहर ने सानिया से पूछा था कि वह किस शख्स को डेट करना चाहेंगी। इस पर सानिया ने झट से रणबीर कपूर का नाम लिया था।
रणबीर कपूर की दुल्हन बनना चाहती थीं सानिया
वहीं करण जौहर ने जब सानिया मिर्जा से ये पूछा कि अगर उन्होंने शोएब मलिक से शादी नहीं की होती तो वह किसकी पत्नी बनना पसंद करतीं तो इस पर भी सानिया ने तुरंत ही रणबीर कपूर का नमा लिया था। सानिया मिर्जा ने कहा था कि वह कपूर खानदार की बहू बनना चाहती थीं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। सानिया ने काह था कि रणबीर कपूर उनके क्रश थे और वह उनसे शादी करना चाहती थीं।
सानिया और रणबीर कपूर का रिश्ता
अब सानिया मिर्जा के इस पुराने इंटरव्यू को देखने के बाद लोग रणबीर कपूर और सानिया मिर्जा को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों की मानें तो रणबीर कपूर और सानिया मिर्जा को रिलेशन हो सकता है लेकिन उन्होंने इसे पब्लिक नहीं किया होगा। ऐसे में दोनों के अफेयर को लेकर भी कई तरह के सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications