'टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजली पाकिस्तानी' टेनिस प्लेयर के नाम पर बने भोजपुरी वो गाने, मचा था खूब बवाल
Sania Mirza Bhojpuri Songs: सानिया मिर्जा ने बतौर टेनिस प्लेयर भारत का नाम देश ही नहीं विदेश में भी रोशन किया है। लेकिन जब से उनका पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक हुआ है वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसके साथ ही सानिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
केवल टेनिस में ही नहीं बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री में भी सानिया मिर्जा एक बड़ा नाम है। भोजपुरी के कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने सानिया के नाम पर गाने बनाएं और वह रातों-रात फेमस हो गए। आइए जानते हैं कि वह कौन से भोजपुरी गाने हैं जिसे आज भी फैंस झूम उठते हैं।

सानिया मिर्जा के नाम पर बनें भोजपुरी गाने
1. पवन सिंह- सानिया मिर्जा कट नथुनिया
2. खेसारी लाल यादव- टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजली पाकिस्तानी
3. पवन सिंह- सानिया मिर्जा चल गईलीं
4. सानिया मिर्जा के नथुनिया जान मारे
ये भी पढ़ें: 'अभी भी सिंगल लगती हो,' Sania Mirza की लेटेस्ट Photos ने उड़ाए फैंस के होश, यूजर्स ने खुलकर बयां किए जज्बात
कानूनी पचड़े में फंसे थे भोजपुरी स्टार्स
सानिया मिर्जा पर बनाए गए ये गाने सुपरहिट साबित हुए थे और यूट्यूब पर इन्हें कई लाखों व्यूज भी मिले। हालांकि टेनिस प्लेयर को ये बात रास नहीं आई और उन्होंने इन गानों के लिए पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के खिलाफ केस दर्ज कर दिया था। जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा। उस वक्त इन गानों को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव इसके बाद सुपरस्टार बन गए।
बता दें कि, सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से साल 2010 में शादी रचाई थी। उस वक्त वह अपने फैसले के कारण विवादों में भी रहीं। हालांकि शादी के 14 साल बाद यह कपल अलग हो गया। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरी शादी रचा ली। वहीं सानिया मिर्जा अपनी प्रोफेशनल लाइफ में ज्यादा बिजी दिखाई देती हैं। वह टेनिस इवेंट के दौरान कमेंट्री करने के अलावा अपनी अकाडमी में युवा खिलाड़ियों को प्रोतसाहित करती हुईं नजर आती है।
ये भी पढ़ें: Sania Mirza की जिंदगी में लौटी खुशियों की बहार? आखिरकार उठा ही लिया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications