'मैं तुम्हें बच्चा नहीं दे सकती, किसी और शादी कर लो...', पायल की बात सुन संग्राम ने दिया ये जवाब
'मैं तुम्हें बच्चा नहीं दे सकती, किसी और शादी कर लो...', पायल की बात सुन संग्राम ने दिया ये जवाब
मुंबई, 29 अप्रैल: रियलिटी शो लॉकअप का फिनाले कुछ ही दिनों में होने वाला है। ऐसे में शो में हर कंटेस्टेंट अपना बेस्ट देने की कोशिश में हैं। शो की कंटेस्टें पायल रोहतगी ने हाल ही कैमरे के सामने खुलासा किया है कि वह कभी भी मां नहीं बन सकती और कभी भी प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं। पायल ने लॉकअप में इस बात का खुलासा रोते हुए किया। संग्राम सिंह ने अपनी मंगेतर पायल रोहतगी द्वारा रियलिटी टीवी शो लॉक अप के अंदर से कही इन बातों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बार-बार कोशिशों के बावजूद गर्भवती नहीं होने के बारे में कैमरे से बात करते ही पायल रोते हुए टूट सी गईं। पायल ने यह भी कहा था कि यही उनकी और संग्राम की शादी में लेट होने की एक वजह ये भी है।

'मैं संग्राम को बच्चा नहीं दे सकती...'
लॉकअप के एपिसोड में पायल ने रोते हुए कैमरे के सामने कहा, ''मैं गर्भवती नहीं हो सकती। हम (मैं और संग्राम) बच्चे पैदा करने के लिए पिछले 4-5 साल से कोशिश कर रहे हैं, मैंने आईवीएफ की कोशिश की, लेकिन वो भी नहीं हुआ। और एक बार एक ट्रोल ने मुझे फोन किया मुझे 'बांझ' तक कहा। मैं संग्राम के लिए दुखी हूं क्योंकि वह बच्चों से प्यार करता है, मेरे बच्चे नहीं हो सकते, वह अपने बच्चे पैदा करने का हकदार है। इसलिए मैं चाहती हूं कि वो किसी ऐसे लड़की से शादी करें, जो उसे बच्चा दे सकती है।''

संग्राम ने बताया उनके लिए क्या मायने रखता है...
संग्राम सिंह, जो हाल ही में रियलिटी शो लॉकअप में आए थे और पायल से मुलाकात की थी। संग्राम सिंह ने इसी मुलाकात के दौरान पायल से कहा था कि वह बाहर होते ही उससे शादी करना चाहते हैं। संग्राम सिंह ने कहा कि उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात उनके बीच का प्यार है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके और पायल के पास बच्चे पैदा करने के लिए सरोगेसी और गोद लेने का विकल्प अभी भी मौजूद है।''

'डॉक्टरों ने पायल को बताया कि वो कभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं...'
संग्राम सिंह ने ईटाइम्स को बताया, "पायल बहुत बहादुर लड़की है। मुझे उस पर गर्व है। हां, उसका आईवीएफ फेल हो गया और डॉक्टरों ने उसे बताया कि वह (पायल) कभी प्रेग्रेंट नहीं हो सकती हैं। लेकिन, तो क्या? सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम हम जैसे हैं वैसे ही एक-दूसरे से प्यार करें। कल, वही समस्या मुझे हो सकती थी, शायद मैं बच्चे पैदा करने में असमर्थ होता...तो क्या पायल मुझे छोड़ देती? निश्चित रूप से नहीं।''

'मैं पायल की बातों पर सिर्फ हंस सकता था...'
संग्राम सिंह ने आगे कहा, ''हां, उसने (पायल) मुझसे कहा था कि मुझे किसी और की तलाश शुरू करनी चाहिए। किसी और के साथ शादी करनी चाहिए, जो मुझे मेरा खुद का बच्चा दे सके। लेकिन मैं केवल उसके सुझाव पर हंस सकता था। हम साथ हैं और हम हमेशा साथ रहेंगे।"

'जिनके बच्चे हैं, उन्होंने क्या कर लिया'
संग्राम सिंह ने कहा, "क्या जिन सभी लोगों के पास बच्चे हैं वो सारे खुश हैं? क्या कर लिया है उनलोगों ने, जिनके पास बच्चे हैं। क्या वे श्रेष्ठ हैं? तो बच्चों के बारे में क्या बड़ी बात है? पार्टनर के बीच प्यार महत्वपूर्ण है और बस इतना ही मायने रखता है। मैं एक ऐसे बच्चे की परवरिश करना पसंद करूंगा जो प्यार के लिए तरस रहा है।''

'पायल की बातें उन सभी लोगों के लिए मैसेज है, जो अपना बच्चा नहीं कर पा रहे हैं...'
संग्राम सिंह ने आगे कहा, ''और, मैं बस यह आशा करता हूं कि पायल के बयान को मुख्य रूप से उन सभी जोड़ों के लिए एक संदेश के रूप में देखा जाए, जिनके जैविक बच्चा नहीं हो सकता है। अभी भी हमारे देश के कई गांवों में जोड़े अलग हो जाते हैं एक दूसरे से जैविक बच्चा पैदा करने की तलाश में किसी और से शादी कर लेते हैं।''

'हम सरोगेसी या बच्चा गोद भी ले सकते है...'
संग्राम ने कहा कि उन्होंने और पायल ने सरोगेसी से बच्चा करने पर भी चर्चा की है। लेकिन हमारा पहला विकल्प बच्चा गोद लेना है। उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्होंने आईवीएफ की कोशिश की थी और उसी समय के आसपास शादी करने की योजना बना रहे थे। संग्राम ने कहा कि वह अभी भी पायल के साथ जुलाई में शादी की योजना बना रहे हैं जैसा कि उसने पहले कहा था। पायल फिलहाल लॉक अप में नजर आ रही हैं, जिसमें मुनव्वर फारूकी, अंजलि अरोड़ा, सायशा शिंदे, प्रिंस नरूला, शिवम शर्मा और आजमा फलाह भी हैं।
-
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट -
रोमांस से भरा वीडियो वायरल, इतने करीब आ गए Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri, मचा बवाल -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' देख रही पब्लिक, मेकर्स की बढ़ी चिंता -
'उसकी तो 2 दिन भी नहीं चली', Dhurandhar 2 के राकेश बेदी ने BJP सांसद कंगना रनौत को मारा ऐसा ताना, अब क्या होगा -
7 घंटे तक बिना बैठे ये क्या कर रह थीं Aishwarya Rai? 'साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने जो किया', हुआ शॉकिंग खुलासा -
'Dhurandhar 2 तो चापलूसी कर रही है', Ex-CM भूपेश बघेल का शॉकिंग बयान, केंद्र सरकार पर साधा ऐसा निशाना -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान -
‘दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप्पी, अब सच से जलन’,धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के EX-DGP,खोली पोल -
O Romeo OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'ओ रोमियो', जानें कब और कहां देखें -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate












Click it and Unblock the Notifications