Sanjay Dutt: फिल्म डीके की शूटिंग के दौरान घायल होने की रिपोर्ट पर खुद संजय दत्त ने दिया जवाब
Sanjay Dutt: फिल्म डीकी के शूटिंग के दौरान रिपोर्ट सामने आई थी कि अभिनेता संजय दत्त घायल हो गए हैं। लेकिन अब खुद संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी है।

Sanjay Dutt: बेंगलुरू में फिल्म केडी की शूटिंग के दौरान खबर सामने आई थी कि अभिनेता संजय दत्त घायल हो गए हैं। इंटरनेट पर अलग-अलग रिपोर्ट सामने आ रही थीं कि संजय दत्त घायल हो गए हैं। लेकिन संजय दत्त ने इन तमाम रिपोर्ट को खारिज किया है।
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि फिल्म विस्फोट के सीन में संजय दत्त घायल हो गए हैं। लेकिन इस रिपोर्ट के कुछ घंटों के बाद खुद संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर इसपर सफाई देते हुए कहा कि यह रिपोर्ट निराधार हैं।
संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मेरे चोटिल होने की रिपोर्ट निराधार हैं। मैं आप लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि यह तमाम रिपोर्ट गलत हैं। ईश्वर के आशीर्वाद से मैं पूरी तरह से ठीक और स्वस्थ्य हूं। मैं केडी फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं और फिल्म मेरे सीन की शूटिंग के दौरान टीम काफी सजग है। आप सभी का मेरे लिए फिक्रमंद होने के लिए शुक्रिया।
फिल्म केडी के बारे में बात करते हुए इससे पहले संजय दत्त ने कहा था कि मैंने केजीएफ में काम किया और अब मैं डायरेक्टर प्रेम की फिल्म केडी- द डेविल में काम कर रहा हूंम। मैं इस फिल्म को लेकर आशान्वित हूं, मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं। मुझे लगता है कि मैं साउथ की और फिल्मों में काम करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications