मौलवी पति संग मालदीव में वॉटर विला में मजे कर रहीं सना खान, एक दिन का रेन्ट जानकर उड़ जाएंगे होश
मुंबई, 9 अगस्त। बॉलीवुड को अलविदा करके गुजरात के मौलवी से शादी कर चुकी सना खान ने काफी समय बाद एक सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो मालदीव के वॉटर विला में पति मैालाना अनस सईद के साथ मौज-मस्ती करती नजर आ रही है। सना खान वो ही एक्ट्रेस हैं जिन्होंने सिनेमा की दुनिया को अलविदा कह कर 22 नवंबर 2020 को मौलवी संग शादी रचा कर सभी को चौंका दिया था।

लंबे ब्रेक के बाद सना खान ने ने वीडियो किया शेयर
एक्टिंग की ग्लैमरस दुनिया को भले ही सना खान छोड़ चुकी हैं लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है और अपने पति के साथ कई फोटो और वीडियो शेयर करती रही हैं। वहीं लंबे ब्रेक के बाद सना खान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो मालदीव के वॉटर विला में एन्जॉय करती नजर आ ही हैं।
Recommended Video

सफेद बुरके में ढकी नजर आईं सना खान
इस वीडियो में वो मालदीव में छुट्टियां मनाते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं। इस्लाम के नाम पर एक्टिंग की दुनिया का अलविदा कह चुकी सना खान इस वीडियो में ऊपर से नीचे तक सफेद बुरके में ढकी नजर आ रही हैं। पति के कुर्ते पायजामें के साथ व्हाइट एंड ब्लैक मैचिंग करता हुआ बुरका पहना हैं। इस वीडियो में भले ही वो बुरके में हैं लेकिन वो काफी उछलती कूदती नजर आ रही हैं।

वॉटर विला में ये करती नजर आईं सना खान
वॉटर एरोप्लेन की सवारी समय में भी वो बुरके में नजर आ रही हैं। वीडियो में केवल एक जगह ही सारा खान का खूससूरत फेस नजर आ रहा हैं जहां वो वॉटर विला में वेलकम ड्रिक पी रही हैं। सना खान ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एयरपोर्ट से लेकर, सी प्लेन और उनके वॉटर विला का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। इस वीडियो में वो एयरपोर्ट में अपने पति संग एक जगह पर नवाज पढ़ते हुए भी नजर आ रही हैं।
सना ने अपना हनीमून दिसंबर में कश्मीर में मनाया था
सना ने अपना हनीमून दिसंबर में कश्मीर में मनाया था यहां से उन्होंने बर्फ से लदी गुलमर्ग की पहाड़ियों का वीडियो शेयर किया था। इसके बाद दुबई बुर्ज खलीफा में वो गोल्ड प्लेटेड चाय पीते हुए अपनी फोटो शेयर की थी।












Click it and Unblock the Notifications