Sana Khan: मौलवी से शादी कर बॉलीवुड को अलविदा कर चुकी सना खान बनीं मां, प्यारी सी पोस्ट से सुनाई खुशखबरी
Sana Khan Baby Boy: बॉलीवुड और टीवी को अचानक से अलविदा कर गुजरात के मौलवी अनस सैयद से शादी रचाने वाली सना खान एक बार फिर सुर्खियों में क्योंकि सना खान मां चुकी हैं उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।

सना खान और अनस सैयद ने अपने मां-बाप बनने की खुशी का इजहार सोशल मीडिया के जरिए किया है। कभी अपनी कातिल अदाओं से लोगों को मदहोश कर देने वाली सना खान जिन्होंने इस्लाम के लिए एक्टिंग छोड़ दी थी उन्होंने खुद मां बनने के बाद अपने फैंस को अपनी इस खुशी में शामिल करने के लिए गुड न्यूज सुनाई है।

सना खान ने खास फोटो शेयर कर फैंस को दी ये खुशखबरी
इस्टाग्राम पर सना खान ने बड़े ही रोचक अंदाज में अपने मां बनने की खुशी का इजहार किया है। सना खान ने ये गुड न्यूज तीन हथेलियों की एक प्यारी सी फोटो शेयर कर सुनाई हैं। दरअसल, ये एक वीडियो है जिसमे बैकग्राउंड में आयत पढ़ने की आवाज सुनाई दे रही है।
वीडियो शेयर करते हुए पूर्व एक्ट्रेस सना खान ने लिखा
"अल्लाह ताला ने मुकद्दर में लिखा, फिर उसको पूरा किया और आसन किया, और जब अल्लाह देता है तो खुशी और मशर्रत के साथ देता हें, तो अल्लाह ताला ने हमें प्यारा सा बेटा दिया है।"
वो अल्लाह की अमानत है उसे और बेहतर बना सकें
इसके साथ ही सना खान ने पोस्ट में लिखा "उम्मीद है कि अल्लाह हमें आने वाले दिनों में हमसे भी बेहतर बनाएं, ताकि हम अपने बच्चे की अच्छी परवरिश कर सकें। वो अल्लाह की अमानत है उसे और बेहतर बना सकें, आप सभी की दुआओं और प्यार के लिए शुक्रिया।"
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में शुमार थी सना खान
बता दें एक समय अपने सेक्सी और बोल्ड अंदाज से फैंस की धड़ने बढ़ाने वाली खूबसूरत सना खान ने नवंबर 2019 में गजरात के मौलाना अनस निकाह रचाया था। इसके पहले उन्होंने इल्लाम का हवाला देकर बॉलीवुड को अलविदा कर दिया था। शादी के बाद सना ने अपने सोशल मीडिया प्लेफार्म पर से अपनी सभी ग्लैमरस फोटोज तक डिलीट कर दी थी।
मौलवी से शादी के बाद बिलकुल बदल चुकी हैं सना खान
शादी के बाद सना खान बिलकुल बदल चुकी हैं। वो हमेशा बुर्के में मौलवी की खातून के रूप में ही नजर आती हैं। हालांकि सना खान अपने फैंंस से जुड़े रहने के लिए आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications