Sana Khan ने किया बेटे का पहला उमराह, फैमिली फोटो शेयर कर लिखा, 'मैं इसे सालों पहले दिखा चुकी हूं'
सना खान के बेटे का जन्म जुलाई में हुआ था। अब उसको पूरे तीन महीने हो चुके हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने पति अनस सैयद और बेटे तारिक ने उमराह किया।
Sana Khan Baby First Umrah: बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री सना खान को इंडस्ट्री छोड़े हुए काफी वक्त हो चुका है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इस साल जुलाई में सना खान ने बेटे को जन्म दिया था और वह इन दिनों अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर वह तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
सना खान अपने पति के साथ बेटे को लेकर इन दिनों मक्का-मदीना में उमराह करने पहुंची हैं। जिसकी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा की। अब सना खान के बेटे को पूरे तीन महीने हो चुके हैं ऐसे में बेटे को उन्होंने पहला उमराह कराया। हालांकि फोटो में उन्होंने अपने बेटे की झलक नहीं दिखाई।

इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, "मैंने इस बारे में पिछले साल ही सोच लिया था। काबा के बाद फैमिली फोटो, हमारे तारीक जामिल के उमराह मुबारक शौहर से लेकर बेटे तक, अल्लाह ने मुझे सबकुछ दिया है। बिना रोए इसे लिखना मेरे लिए मुश्किल था। इस फ्रेम को देखकर मैं इमोशनल हो गई थी, जो मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है।"
बता दें इससे पहले सना खान ने मक्का से 'रोजा मुबारक' के अंदर से भी वीडियो शेयर किया था। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'अलहम्दुलिल्लाह अल्लाह की मर्जी से हम इतने लकी थे कि हम सीधे रोजे मुबारक के अंदर पहुंच गए।' फिलहाल इस फोटो में अपने बेटे की फोटो साझा नहीं की। बता दें कि, सना खान ने अपने बेटे का नाम तारिक जमील रखा है। एक्ट्रेस ने अपने बेटे को जन्म 5 जुलाई 2023 को दिया था।
सना खान और उनके पति मुफ्ती अनस अब माता-पिता बनने के खूबसूरत चरण का आनंद ले रहे हैं। सना खान और मुफ्ती अनस की शादी नवंबर 2020 में हुई थी और एक महीने पहले ही एक्ट्रेस ने ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ दी थी। वह 'बिग बॉस 6' का हिस्सा थीं और सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में भी नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications