सिद्धार्थ की मौत की खबर सुन फूट-फूटकर रोईं सना खान, बोलीं-शहनाज गिल सदमें में
मुंबई, सितंबर 02: बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार (2 सितंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस खबर से पूरी टीवी इंडस्ट्रीज में शोक की लहर है। उनके दोस्त और सहकर्मी अभी भी इस पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। सना खान जिन्होंने सिद्धार्थ के साथ काम किया था, अभिनेता के बारे में बात करते हुए फूट फूटकर रो पड़ीं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने कई बार गूगल को चेक किया।
Recommended Video

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, सना खान सिद्धार्थ के बारे में बात करते हुए फूट-फूट कर रोईं। उन्होंने कहा 'मैं उन्हें पर्सनली जानती थी, मैंने उनके बारे में कुछ गलत जरूर सुना, यह बहुत ही शॉकिंग है, ऊपरवाला उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी में ताकत दे। यह बहुत बुरा हुआ। इस खबर को गले से उतार पाना मुश्किल है। मैंने गूगल भी किया कि जो खबर आ रही है वो सच तो नहीं और मैं इसपर विश्वास नहीं कर पा रही हूं। वो बहुत अच्छे इंसान थे।
सना खान अदाकारा शहनाज गिल की अच्छी दोस्त हैं। जब उनसे पूछा गया कि शहनाज गिल की हालत अभी कैसी है, तो उन्होंने कहा कि वो तो कुछ बोल पाने की हालत में ही नहीं होगी। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की मुलाकात बिग बॉस के दौरान हुई थी और तभी से ये दोनों एक कपल के तौर पर देखे जाने लगे थे। बिग बॉस के दौरान शहनाज गिल ने कई बार सिद्धार्थ शुक्ला के प्रति अपने प्यार का इजहार किया था। घर से बाहर आने के बाद भी ये दोनों कई बार साथ में देखे गए।
एक्टर राहुल महाजन ने कहा कि, सिद्धार्थ बहुत फिट इंसान और जबरदस्त इंसान थे। उनकी बॉडी देख हमें लगता था कि उनकी फिटनेस को फॉलो करना चाहिए.।राहुल ने कहा- सिद्धार्थ बहुत आध्यात्मिक इंसान थे। उन्होंने अपनी मां के लिए घर लिया था, फाइनेंशियल और प्रोफेशनल रूप से उनका सारा काम अच्छा चल रहा था, लेकिन सिद्धार्थ थोड़े इंट्रोवर्ट थे। वे अपनी दिल की बात किसी से नहीं शेयर करते थे।












Click it and Unblock the Notifications