Samrat Prithviraj Trailer 2 : दमदार अंदाज में नजर आए अक्षय कुमार, बताया हर हिंदू का धर्म
मेकर्स ने ‘सम्राट पृथ्वीराज’ फिल्म का एक और नया ट्रेलर जारी किया है। हाल ही में जारी किए गए इस ट्रेलर में अक्षय कुमार एक बार फिर शाही अंदाज में दमदार एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
मुंबई, 30 मई : अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म में पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर हैं। मानुषी की यह डेब्यू फिल्म है। देश के महान शासक पर बनी इस फिल्म में एक्टर सम्राट पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का एक और नया ट्रेलर जारी किया है। हाल ही में जारी किए गए इस ट्रेलर में अक्षय कुमार एक बार फिर शाही अंदाज में दमदार एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
हाल में रिलीज हुए ट्रेलर में सम्राट पृथ्वीराज के दमदार किरदार में नजर आए अक्षय कुमार ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। वहीं इस फिल्म में अक्षय का अवतार भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ट्रेलर में अभिनेता राजा के कर्तव्यों और राजा के साथ-साथ हिंदुत्व को भी परिभाषित करते हुए नजर आ रहे हैं।
अक्षय कुमार ने दी जानकारी
फिल्म के नए ट्रेलर के बारे में बताते हुए अक्षय कुमार कहते हैं कि सम्राट पृथ्वीराज का दूसरा ट्रेलर आखिरी हिंदू सम्राट जारी हो गया है। उम्मीद है कि ये फिल्म देखने के लिए दर्शकों के उत्साह को बढ़ाएगा। इस नए ट्रेलर में नए दृश्य हैं। जो मुझे बेहद पसंद हैं। मुझे उम्मीद है कि हमारी फिल्म देखने में निवेश करने वाले सभी लोगों को इस ट्रेलर को देखने के बाद चर्चा करने लिए कुछ भव्य मिलेगा।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बताते चलें कि अक्षय की इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। फिल्म तीन जून को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की जानी है। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार पृथ्वीराज का किरदार करते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं मानुषी छिल्लर संयोगिता के किरदार से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications