'पैसे देकर रेड कार्पेट पर कोई भी जा सकता है', कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर संभावाना सेठ का बड़ा खुलासा

Cannes 2024 Sambhavna Seth: टीवी इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक में संभावना सेठ ने बहुत ही दमदार काम किया है। एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक आइटम सॉन्ग पर शानदार डांस किया है। संभावना सेठ ने 400 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों और 25 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा संभावना सेठ ने कई टीवी शोज में काम किया है। एक्ट्रेस ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस से भी काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी।

कान्स को लेकर संभावना सेठ का खुलासा
संभावना सेठ को उनकी बेबाकी के लिए भी जाना जाता है। भले ही संभावना अब इंडस्ट्री में काम नहीं कर रही हैं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। संभावना सेठ अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ मिलकर डेली व्लॉग के जरिए फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़ी हर एक अपडेट शेयर करती रहती हैं।

sambhavna seth

कान्स में सेलेब्स के अलावा इन्फ्लुएंसर्स भी पहुंचे
हाल ही में संभावना सेठ ने एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातें लोगों को बताई हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने हाल ही में हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर ऐसा बयान दे दिया जो हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है। आपको बता दें कि इस बार कान्स में कई सेलेब्स के अलावा इन्फ्लुएंसर्स ने भी अपना जलवा दिखाया है। नैंसी त्यागी से लेकर अनसूया सेनगुप्ता अपने टैलेंट और काम को लेकर इंटरनेट पर छा गई हैं। अब इन सभी लोगों के कान्स में जाने को लेकर संभावना सेठ ने कुछ ऐसा कह दिया जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है।

'पैसे दो आपकी स्क्रीनिंग हो जाएगी'
संभावना सेठ ने इंटरव्यू में कान्स को लेकर कहा- मैं अगर एक कुत्ता भी खिलाने का वीडियो बनाऊं तो उसको भी हम कान्स लेकर जा सकते हैं, पैसे दो आपकी स्क्रीनिंग हो जाएगी। रेड कार्पेट के पीछे भी एक रेड कार्पेट है। एक रेड कार्पेट है जहां ऐश्वर्या राय वॉक कर रही हैं वो है असली रेड कार्पेट, लेकिन एक है दूसरा रेड कार्पेट जहां आप कुछ कर नहीं रहे हो बस पैसे देकर रेड कार्पेट पर जाकर दिखावा कर रहे हो और खुद के फोटोग्राफर्स से फोटोज क्लिक करा रहे हो।

'मेरे ऊपर कोई कुत्ता तक नहीं भौकेगा'
संभावना सेठ ने आगे कहा- चाहे मैं चली जाऊं वहां पैसे देकर, लेकिन मेरे ऊपर कोई कुत्ता तक नहीं भौकेगा। लेकिन मैं ये सब नहीं कर सकती हूं। अगर मुझे सच में कान्स से बुलावा आया है तो मैं कैमरे के सामने सबसे पहले वहां से आए इन्विटेशन की फोटो चिपकाउंगी, वरना मैं भी ऐसे ही पैसे देकर वहां खुद के बिछाए हुए रेड कार्पेट पर हाथ हिलाउंगी। कान्स में पैसे खर्च करके कोई भी जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+