संभावना सेठ को लगा लाखों का चूना, कॉन्ट्रैक्टर के स्कैम में फंसकर हुई ऐसी हालत

Sambhavna Seth In Scam: संभावना सेठ ने अपने नए व्लॉग में बताया है कि वह एक स्कैम का शिकार हो गई हैं। संभावना ने इस व्लॉग में बताया है कि किस तरह उनके ठेकेदार ने उन्हें लाखों रुपयों का चूना लगाया है।

Sambhavna Seth In Scam: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेमट रह चुकीं भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कुछ महीनों पहले उन्होंने बताया था कि आईवीएफ फेल होने के बाद उन्हें किस तरह के दर्द और साइड इफेक्ट्स से गुजरना पड़ा था। संभावना सेठ ने खुद अपने व्लॉग में ये जानकारी दी थी कि वह बहुत ही ज्यादा परेशानियों से घिरी हुई हैं और उन्हें बहुत दर्द भी हो रहा है। वह अपने बढ़ते वजन से भी परेशान थीं। अब संभावना सेठ ने अपने नए व्लॉग में बताया है कि वह एक स्कैम का शिकार हो गई हैं। संभावना ने इस व्लॉग में बताया है कि किस तरह उनके ठेकेदार ने उन्हें लाखों रुपयों का चूना लगाया है।

संभावना सेठ को ठेकेदार ने लगाया चूना

संभावना सेठ को ठेकेदार ने लगाया चूना

आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं संभावना सेठ ने हाल ही में नया घर खरीदा था। इसकी इंटीरियर डिजाइनिंग के लिए उन्होंने एक कॉन्ट्रैक्टर को हायर किया था। संभावना ने बताया कि एडवांस पेमेंट लेने के बाद से वह ठेकेदार गायब है और कोई रिस्पॉन्स भी नहीं दे रहा है। से सारी बातें संभावना ने अपने व्लॉग में ही बताई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

संभावना का ये व्लॉग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। संभावना ने बताया कि वह नए घर के लिए इंडीरियर डेकोरेटर को एडवांस पेमेंट देकर फंस गई हैं। सभावना ने कहा- ठेकेदार मेरा फोन नहीं उठा रहा है। पहले उसने बहाने देना शुरू कर दिया था। संभावना ने आगे बताया- कभी वह खुद बीमार होने की बात कह देता है तो कभी कहता है कि उसके घर में कोई बीमार है। कभी कहता है था कि मजदूर नहीं आ रहे हैं तो कभी कोई और बहाना दे देता था। अब उसने फोन उठाना ही बंद कर दिया है।

संभावना ने ठेकेदार को दे दिया था एडवांस पेमेंट

संभावना ने ठेकेदार को दे दिया था एडवांस पेमेंट

संभावना सेठ ने कहा कि उन्होंने ठेकेदार को सारे पैसे एडवांस में ही पकड़ा दिए थे ताकि काम जल्दी हो सके। आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी का एक यूट्यूब चैनल है जिस पर दोनों मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। साथ ही अपनी जिंदगी के बारे में भी लोगों को अपडेट देते रहते हैं। हालांकि उनका हालिया वीडियो देखकर सब हैरान हो गए हैं जिसमें उन्होंने अपने साथ हुए स्कैम के बारे में बताया है। संभावना सेठ इस पूरे हादसे से काफी परेशान ह गई हैं।

संभावना ने कहा- किसी पर भरोसा नहीं कर सकते

संभावना ने कहा- किसी पर भरोसा नहीं कर सकते

संभावना सेठ ने अपने इस व्लॉग वीडियो में कहा- आप किसी पर भरोसा कैसे कर सकते हैं। मेरी अच्छाई देखो, मैंने उस पर भरोसा करके उसे सारे पैसे दे दिए थे। अब वो बंदा हमें चीट करके चला गया। संभावना सेठ ने अपने सब्सक्राइबर्स से अपील की है कि अगर कभी उन्हें कोई ऐसा इंसान मिले जो कहे कि संभावना के यहां काम कर चुका है तो उसे काम पर न रखें।

पहले आईवीएफ के बारे में दी थी जानकारी

पहले आईवीएफ के बारे में दी थी जानकारी

जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले संभावना सेठ ने अपने यूट्यूब चैनल पर आईवीएफ के बारे में फैंस को बताया था। संभावना सेठ ने खुलासा किया था कि वह रूमेटाइड अर्थराइटिस से जूझ रही हैं। यह उन्हें कई सालों पहले हुआ था जो कि अब फिर से लौट आया है। उन्होंने इसकी वजह आईवीएफ साइकिल के फेल होने को बताया था। संभावना के मुताबिक आईवीएफ के फेल होने की वजह से उनकी बॉडी पर कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी हो रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+