45 की उम्र में पवन सिंह के गाने पर संभावना सेठ ने मचाई धूम, किया ऐसा कातिलाना डांस, आज ही देखें वायरल वीडियो
Sambhavna Seth Dance Video: फेमस डांसर, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर संभावना सेठ एक बार फिर इंटरनेट पर छा गई हैं। जब सोशल मीडिया पर व्लॉगिंग का ट्रेंड शुरू भी नहीं हुआ था, तब उनके पति अविनाश द्विवेदी ने उन्हें यूट्यूब की दुनिया से रूबरू कराया था।
पवन सिंह के गाने पर कातिलाना डांस
आज संभावना सेठ लाखों दिलों पर राज कर रही हैं और उनके फैंस को उनका एक बिल्कुल नया और बिंदास अवतार देखने को मिल रहा है। हाल ही में संभावना सेठ ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के चर्चित गाने राजा जी के दिलवा पर एक छोटा सा डांस रील शेयर किया है। महज 14 सेकेंड के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

संभावना सेठ का वीडियो हुआ वायरल
संभावना सेठ के लटके-झटकों और एक्सप्रेशंस ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। उनका डांस इतना दमदार है कि फैंस खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं। संभावना का रील वायरल होते ही कमेंट सेक्शन तारीफों से भर गया है।
लोगों ने वीडियो पर किए ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- 45 साल की हैं? कौन कहेगा। एक दूसरे शख्स ने लिखा है- संभावना जी रियल क्वीन हैं, डांस शुरू होते ही सबकी सिट्टी-पिट्टी गुम। एक फैन ने तो यहां तक लिख दिया है कि वह मलाइका अरोड़ा को भी फेल कर रही हैं।
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी की जोड़ी
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी टीवी और यूट्यूब की दुनिया के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों की बॉन्डिंग और ईमानदारी फैंस को काफी पसंद आती है। हालांकि बीता साल उनके लिए बेहद दर्दनाक साबित हुआ था।
शादी के 9 साल बाद भी मां नहीं बन पाईं संभावना सेठ
-साल 2024 में संभावना सेठ को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका लगा था, जब उनका गर्भपात हो गया था। एक्ट्रेस लंबे समय से मां बनने की कोशिश कर रही थीं। कई बार IVF ट्रीटमेंट लेने के बाद जब आखिरकार वह प्रेग्नेंट हुईं, तब ये खुशी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई।
-संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने खुद एक व्लॉग के जरिए इस दर्दनाक अनुभव को शेयर किया था। वीडियो की शुरुआत में अविनाश ने भावुक होते हुए बताया था- संभावना ने अपने अजन्मे बच्चे को खो दिया है। कपल ने बताया कि उनकी शादी को 9 साल हो चुके हैं और वह लंबे समय से पैरेंट बनने की कोशिश कर रहे थे लेकिन दुर्भाग्यवश IVF भी सफल नहीं हो पाया।
दर्द के बावजूद नहीं टूटा हौसला
इतने बड़े निजी दुख के बावजूद संभावना सेठ ने खुद को संभाला और एक बार फिर अपने डांस और पॉजिटिव एनर्जी से फैंस का दिल जीत लिया। उनका ये जज्बा ही उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है।












Click it and Unblock the Notifications