IVF फेल होने पर खूब रोईं संभावना सेठ, वीडियो में बताया बॉडी पर साइड इफेक्ट का दर्द
लेटेस्ट वीडियो में संभावना सेठ ने आईवीएफ के बारे में फैंस को बताया है। संभावना सेठ ने खुलासा किया है कि वह रूमेटाइड अर्थराइटिस से जूझ रही हैं। यह उन्हें कई सालों पहले हुआ था जो कि अब फिर से लौट आया है।
मुंबई, 27 जुलाईः ग्लैमर इंडस्ट्री में इन दिनों IVF का काफी बोलबाला है। पिछले कुछ समय में कई सेलिब्रेटीज आईवीएफ की मदद से पैरेंट्स बनें हैं। टीवी एक्ट्रेस माही विज और देबिना बनर्जी के बाद संभावना सेठ ने भी इस प्रॉसीजर के बारे में बताया था। उन्होंने भी आईवीएफ की मदद से मां बनने की कोशिश की थी। हालांकि इस प्रोसीजर में देबिना और माही को तो सफलता मिली लेकिन संभावना सेठ को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसका जिक्र संभावना ने अपने यूट्यूब चैलन पर व्लॉग के जरिए किया है। उन्होंने बताया है कि आईवीएफ से उमकी बॉडी पर क्या-क्या साइड इफेक्ट्स हो रहे हैं। उन्हें कौन सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आईवीएफ फेल होने पर खूब रोईं संभावना
आपको बता दें कि एक्ट्रेस संभावना सेठ 'संभावना सेठ एंटरटेनमेंट' नाम से अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं। इसमें वह अपने डेली व्लॉग्स फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। इस चैनल में वह अपने सुख-दुख फैन्स के साथ बांटती रहती हैं। लेटेस्ट वीडियो में उन्होंने आईवीएफ के बारे में फैंस को बताया है। संभावना सेठ ने खुलासा किया है कि वह रूमेटाइड अर्थराइटिस से जूझ रही हैं। यह उन्हें कई सालों पहले हुआ था जो कि अब फिर से लौट आया है। उन्होंने इसकी वजह आईवीएफ साइकिल के फेल होने को बताया है। संभावना के मुताबिक, आईवीएफ के फेल होने की वजह से उनकी बॉडी पर कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी हो रहे हैं।
आईवीएफ फेल होने से हो रही दिक्कतें
इस वीडियो में संभावना कहती हैं- रूमेटाइड अर्थराइटिस वापस आ गया है और यह सब आईवीएफ ट्रीटमेंट फेल होने की वजह से हो रहा है। मेरे हाथ अचानक ही अकड़ जाते हैं। पैरों में जकड़न होती है। एड़ियों में खूब दर्द होता है। ऐसे में चलने में परेशानी होती है। मैं ठंडी जगहों पर ज्यादा देर बैठ नहीं पाती हूं। मैं 10 कदम भी चलती हूं तो पैरों में सूजन आ जाती है। ये सब बताते हुए संभावना इमोशनल भी हो जाती हैं। वह कहती हैं- मेरे साथ बहुत कुछ हो रहा है। मैं बहुत परेशान हूं। मेरे पति अविनाश को भी मेरे वजह से परेशानी हो रही है।

संभावना सेठ वीडियो में हुईं इमोशनल
संभावना भावुक होकर कहती हैं- मैं कई बार फ्रस्टेटेड हो जाती हूं कि एक चीज निकलती है, दूसरी चीज आ जाती है, फिर तीसरी। लेकिन कुछ ठीक नहीं होता है। मैं सोचती हूं कि मेरे साथ ये हो क्या रहा है। मुझे अविनाश के लिए बुरा लगता है। मेरी वजह से उसे बहुत सफर करना पड़ रहा है। मैं फाइटर नेचर की हूं इसे भी फाइट करूंगी। कितना भी मैं पॉजिटिव रहने की कोशिश करती हूं लेकिन कुछ न कुछ नेगेटिव चीजें मन में आ ही जाती हैं। मेरा वजन भी बढ़ रहा है।
संभावना सेठ ने किया पापा को याद
संभावाना ने वीडियो में बताया कि उन्हे गायनेकोलॉजिस्ट से भी बात करनी है क्योंकि उन्हें बताना पड़ेगा कि इस डॉक्टर ने ये दवाएं दी हैं तो क्या ये ले सकते हैं। उनकी दवाओं के साथ में क्या डाइट लूं। मतलब कितना कुछ करना है और उन्हें समझ नहीं आ रहा है। वीडियो में संभावना फूट-फूटकर रोने लग जाती हैं और पापा को भी याद करती हैं कि अगर वो होते तो शायद चीजें कुछ और होतीं।
बढ़ते वजन के लिए संभावना हो रही हैं ट्रोल
संभावना ने अपने दूसरे व्लॉग में बताया कि उनके बढ़े हुए वजन की वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो में बताया कि यह सब चौथे आईवीएफ के फेल होने की वजह से हुआ है। उनका वजन इसी वजह से बढ़ा है। अविनाश ने भी संभावना को सपोर्ट करते हुए कहा कि मेडिकल प्रॉसीजर आसान नहीं होता है। शरीर में कई हॉर्मोनल इम्बैलेंस होते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications