इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर अल्लाहबादिया को बुलाना समय रैना को पड़ा भारी, शिकायत के बाद अब शो हो रहे कैंसिल

Samay Raina Gujarat Show Cancellation: समय रैना और उनका शो इंडियाज गॉट लेटेंट इन दिनों खबरों में है। कुछ दिन पहले ही उनके शो में रणवीर अल्लाहबादिया के कमेंट के बाद विवाद हो गया है। जिसका असर अब समय के प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ रहा है। दरअसल, उनके शो रद्द हो हो रहे हैं।

समय का नया लाइव शो गुजरात में होने वाला था। जिसे अब रद्द कर दिए गये हैं। रिपोर्ट्स की माने तो विश्व हिंदू परिषद (VHP) संगठन ने बुधवार को दावा किया है कि समय का शो वो गुजरात में नहीं होगा। बुकमाईशो (BookMyShow) से भी उनके शो की टिकट हटा दी गई हैं। गुजरात में समय के चार शो शेड्यूल्ड थे।

Samay Raina Gujarat Show Cancellation

शो हुए कैंसिल

गुजरात में समय के शो 17 अप्रैल को सूरत में, 18 अप्रैल को वडोदरा में और 19-20 अप्रैल को अहमदाबाद में होने थे। जिन्हें अब रद्द कर दिए गए हैं। उनके शो टिकट बुधवार तक टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुकमाईशो पर उपलब्ध थे। लेकिन उनके शो की कॉन्ट्रोवर्सी होने के बाद इन शो अब हटा दिया गया है। VHP के क्षेत्रीय सचिव अश्विन पटेल के मुताबिक समय के शो को ऑर्गनाइजर्स ने जनता के गुस्से को देखते हुए रद्द किया है। हालांकि अभी तक शो के कैंसिल होने पर समय रैना की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या है रणवीर अल्लाहबादिया का कमेंट
रणवीर ने समय के शो में एक कंटेस्टेंट्स से कहा, क्या आप अपने माता पिता को पूरी जिंदगी सेक्स करते देखना पसंद करेंगे। क्या आप उन्हें जॉइन करना चाहेंगे। आपके पास ये दो ऑप्शन हैं, इनमें से कोई एक चुनिए। रणवीर की ये क्लिप भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। साथ ही लोग कह रहे हैं पीएम मोदी ने जिन्हें सम्मान दिया, वो ऐसी बातें कर रहे हैं। इसके बाद समय-रणवीर समेत सभी पर शिकायत दर्ज हुई। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। दूसरी तरफ समय ने अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी एपिसोड को अपने यूट्यूब चैनल से हटा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+