सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरीं सामंथा रुथ प्रभु, एक्ट्रेस को बताया 'रियल हीरो'

Samantha Ruth Prabhu Supports Rhea Chakraborty: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 3 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। लेकिन आज भी फैंस ये मानने को तैयार नहीं हैं कि उन्होंने सुसाइड किया था। इस मामले में सबसे ज्यादा एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को झेलना पड़ा। एक्ट्रेस पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था। जिसके कारण उन्हें कुछ दिन जेल में भी बिताने पड़े।

सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती को लेकर लोगों ने कहा था कि उन्होंने सुशांत पर काला जादू किया और इस पूरे मामले में उन्हीं का हाथ है। इस केस के बाद रिया चक्रवर्ती ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। लेकिन अब वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में तमाम सितारे उनके सपोर्ट में उतरे।

Samantha Ruth Prabhu

हाल ही में रिया चक्रवर्ती को सुशांत मामले में साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने सपोर्ट किया। एक्ट्रेस ने रिया के लिए अपनी इंस्टा स्टोरी में उन्हें टैग कर हीरो बताया। उन्होंने रिया के इंटरव्यू की एक क्लिप अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। जिसमे वह बता रही हैं कि सुशांत मामले में लोगों ने खूब बुरा भला बोला था।

इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती कहती हैं कि, 'उस वक्त मेरे परिवार और मेरे कुछ दोस्तों ने साथ दिया था। वह मेरी इस लड़ाई में प्रमुख हथियार की तरह बने रहे। हर किसी ने मुझे सुशांत की मौत का जिम्मेदार ठहराया। लोगों ने मुझे चुड़ैल और जादू टोना करने वाली तक कहा। लेकिन मैं इन सबके बावजूद ये लड़ाई मजबूती के साथ लड़ती रही।'

बता दें कि, 14 जून 2020 को लॉकडाउन के वक्त अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। पुलिस और सीबीआई का कहना है कि उन्होंने सुसाइड किया था। हालांकि आज भी फैंस ये मानने को तैयार नहीं हैं। इस केस की जांच पहले मुंबई पुलिस को सौंपी गई बाद में सीबीआई ने नए सिरे से जांच शुरू की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+