Viral Video: बाली में सामंथा रुथ प्रभु का Sunglass ले गया बंदर, वापस लेने के लिए की गई ऐसी कोशिश

Samantha Ruth Prabhu: साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खबर है कि सामंथा ने फिलहाल अपने काम से एक साल का ब्रेक लिया है क्योंकि वह अपने इलाज के लिए जल्द ही अमेरिका रवाना होंगी। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था कि वह एक गंभीर ऑटो इम्यून डिजीज से ग्रसित हो गई हैं। अब इस बीमारी के इलाज के चलते ही सामंता ने काम से थोड़े लंबे समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है।

सामंथा रुथ प्रभु के मैनेजर ने मीडिया को बताया था कि सामंथा आगामी 20 अग्सत के आसपास इलाज के लिए अमेरिका रवाना होंगी। फिलहाल सामंथा मेडिटेशन और योग की मदद से खुद को शांत रखने की कोशिश कर रही हैं और शरीर को आराम भी दे रही हैं। आपको बता दें कि सामंथा ने भले ही काम से ब्रेक लिया हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने फैंस को अपनी हेल्थ के बारे में लगातार अपडेट दे रही हैं।

Samantha Ruth Prabhu

बाली घूमती नजर आईं सामंथा रुथ प्रभु
हाल ही में काम से ब्रेक लेने के बाद सामंथा का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। अपने नए लुक में सामंथा ने छोटे हेयरकट की मदद से खुद को बदलने की कोशिश की है। इसी बीच पता चला है कि सामंथा कुछ दिनों के लिए बाली पहुंची हैं। वह बाली में रिफ्रेश होने के लिए गई हैं। उन्होंने बाली से कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लोगों को दिखाया है कि कैसे एक बंदर ने उनका चश्मा चुरा ले जाता है।

सामंथा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी
सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में खुलासा किया है कि उन्होंने बाली में उलुवातु की यात्रा की। वहीं एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कई बंदरों को जंगल की ओर भागते हुए दिखाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- पता लगाने जा रही हूं कि ये लड़के कितने स्मार्ट हैं। वहीं एक दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में सामंथा ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह सनग्लासेस पहने हुए नजर आ रही हैं और एक बंदर पीछे से झांक रहा है।

बंदर ले गया सामंथा का सनग्लास
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सामंथा ने कैप्शन में लिखा है- आखिरी बार मैंने अपने शेड्स देखे थे। इसके बाद सामंथा ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें एक शख्स बंदरों से उनका सनग्लासेस छुड़ाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। हालांकि उनके सभी प्रयास विफल हो गए थे। सामंथा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखआ है- ठीक है...उसकी पसंद वाकई बहुत अच्छी है।

सामंथा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
सामंथा रुथ प्रभु पिछले कुछ समय से अपनी गंभीर बीमारी के चलते काफी परेशान चल रही हैं। आपको बता दें कि जल्द ही वह फिल्म 'कुशी' में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा भी दिखाई देंगे। वहीं सामंथा ने बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ अपनी आगामी अमेजन प्राइम वीडियो वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग भी पूरी कर ली है। हालांकि सामंथा रुथ प्रभु ने खुद बताया है कि वह अब एक साल का लंबा ब्रेक लेने जा रही हैं।

मायोसिटिस के इलाज के लिए सामंथा ने लिया है ब्रेक
सामंथा रुथ प्रभु ने खुद सोशल मीडिया पर लोगों को बताया था कि वह इस साल अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहती हैं। वह पहले खुद को पूरी तरह से फिट करना चाहती हैं। सामंथा रुथ प्रभु के मैनेजर ने बताया था कि एक्ट्रेस एक साल तक किसी भी नए प्रोजेक्ट को एक्सेप्ट नहीं कर रही हैं क्योंकि वह अपनी ऑटोइम्यून बीमारी, मायोसिटिस के इलाज के लिए अमेरिका जाने वाली हैं। इस बीमारी के चलते मांसपेशियां प्रभावित होती हैं और पूरे शरीर में बहुत दर्द होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+