Samantha Ruth Prabhu Net Worth: ऐसे पैसे छाप रही हैं 38 साल की सामंथा रुथ प्रभु, प्रॉपर्टीज देख होश उड़ जाएंगे
Samantha Ruth Prabhu Net Worth: साउथ की सुपर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। सामंथा रुथ प्रभु पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ के कारण लगातार चर्चा में बनी हुई थीं।
सामंथा रुथ प्रभु ने गुपचुप रचाई शादी
फिलहाल खबर है कि सामंथा रुथ प्रभु ने दोबारा शादी कर ली है। साउथ के फेमस एक्टर नागा चैतन्य से तलाक लेने के बाद सामंथा रुथ प्रभु डायरेक्टर राज निदिमोरु को डेट कर रही थीं और अब उनकी शादी की तस्वीरों ने लोगों को हैरान कर दिया है।

राज निदिमोरू संग सामंथा रुथ प्रभु की शादी
अब समांथा रूथ प्रभु ने खुद ही राज निदिमोरू संग शादी की अनाउंसमेंट कर दी है। दोनों ने आज यानी 1 दिसंबर 2025 (सोमवार) को ईशा योग सेंटर के लिंग भैरवी मंदिर में शादी कर ली है। सामंथा ने अपनी शादी की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी हैं। फोटोज में कपल काफी खुश नजर आ रहा है।
खराब मेंटल हेल्थ से जूझ रही थीं सामंथा
-आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी काबिलियत के दम पर अपनी पहचान बनाई है और आज एक लग्जीरियस लाइफ जी रही हैं। हालांकि नागा चैतन्य से तलाक के बाद उनके जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब वह काफी मुश्किलों का सामना कर रही थीं।
-तलाक लेने के बाद सामंथा रुथ प्रभु की मेंटल हेल्थ पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा था। साथ ही वह एक ऑटो इम्यून डिजीज से भी ग्रसित हो गई थीं जिसका उन्होंने लंबे समय तक इलाज करवाया।
सामंथा ने ठुकरा दी थी 200 करोड़ की एलिमनी
-जानकारी के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की शादी और तलाक दोनों ही लंबे समय तक सुर्खियों में रहे थे। दोनों ने साल 2017 में लव मैरिज की थी। हालांकि साल 2021 में आपसी सहमति से दोनों ने अलग होने का फैसला किया था।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तलाक के समय नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु को 200 करोड़ रुपये एलिमनी देने की पेशकश की थी लेकिन एक्ट्रेस ने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया था और किसी भी तरह की आर्थिक सहायता लेने से साफ इनकार कर दिया था।
-कहा जाता है कि तलाक के दौरान सामंथा रुथ प्रभु फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रही थीं लेकिन रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने खुद को मजबूत किया और पूरी तरह अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर दिया।
सामंथा रुथ प्रभु की कुल संपत्ति और कमाई
-द फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु की कुल संपत्ति लगभग 100 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस सालाना 10 से 12 करोड़ रुपये तक कमाती हैं। उनकी आय का बड़ा हिस्सा फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है।
-विज्ञापनों के लिए सामंथा रुथ प्रभु 5 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं। इंस्टाग्राम पर एक पेड पोस्ट के लिए वह करीब 20 लाख रुपये चार्ज करती हैं।
सामंथा का लग्जरी घर और प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो
-सामंथा रुथ प्रभु हैदराबाद के हाई-प्रोफाइल इलाके जुबली हिल्स में एक शानदार बंगले में रहती हैं। इस घर की कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास 7.8 करोड़ रुपये का हैदराबाद में एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट भी है।
-सामंथा के पास मुंबई में 15 करोड़ रुपये का सी-फेसिंग 3 बीएचके अपार्टमेंट भी है। एक्ट्रेस ने रियल एस्टेट में कुल 9.34 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है।
एक्ट्रेस की करोड़ों की लग्जरी कार कलेक्शन
सामंथा रुथ प्रभु को महंगी गाड़ियों का शौक है। उनके पास कई महंगी और हाई-एंड गाड़ियां हैं जिनमें ऑडी क्यू7, पोर्श केमैन जीटीएस, लैंड रोवर, मर्सिडीज बेंज जी63 एएमजी, बीएमडब्लयू 7 सीरीज और जगुआर एक्सएफ जैसी प्रीमियम कारें मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications