Samantha Ruth Prabhu: तलाकशुदा सामंथा रुथ प्रभु इतने करोड़ की हैं मालकिन, प्रॉपर्टीज कहीं उड़ा ने दें होश
Samantha Ruth Prabhu Net Worth: साउथ की सुपर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों खबरों में छाई हुई हैं। सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों पर्सनल लाइफ के कारण लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल उनका नाम डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ जोड़ा जा रहा है।
क्या नए रिलेशनशिप में हैं सामंथा रुथ प्रभु?
सामंथा रुथ प्रभु ने फिलहाल डायरेक्टर के साथ तस्वीरें पोस्ट करना भी शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने अपनी एक पोस्ट में लोगों को 'नई शुरुआत' का हिंट दिया था, जिससे फैंस कयास लगाने लगे थे कि उन्होंने अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।

डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ जुड़ रहा नाम
जानकारी के अनुसार डायरेक्टर राज निदिमोरु शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है। वहीं सामंथा ने साल 2012 में अपने पति एक्टर नागा चैतन्य से तलाक ले लिया था। फिलहाल सामंथा अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'शुभम' के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं।
खराब मेंटल हेल्थ से जूझ रही थीं सामंथा
आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी काबिलियत के दम पर अपनी पहचान बनाई है और आज एक लग्जीरियस लाइफ जी रही हैं। हालांकि पति नागा चैतन्य से तलाक के बाद उनके जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब वह काफी मुश्किलों का सामना कर रही थीं। उनकी मेंटल हेल्थ पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा था। साथ ही वह एक ऑटो इम्यून डिजीज से भी ग्रसित हो गई थीं जिसका उन्होंने लंबे समय तक इलाज करवाया है।
सामंथा का तलाक और एलिमनी लेने से किया था इनकार
-सामंथा रुथ प्रभु ने साउथ के फेमस एक्टर नागा चैतन्य से साल 2017 में लव मैरिज की थी। हालांकि शादी के चार साल बाद यानी 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु को तलाक के बाद एलिमनी के तौर पर 200 करोड़ रुपये देने की बात कही थी लेकिन एक्ट्रेस ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।
-कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि सामंथा रुथ प्रभु ने एक्स पति नागा चैतन्य से एलिमनी के तौर पर कुछ नहीं लिया। कहा जाता है कि तलाक के समय सामंथा मां बनने की प्लानिंग कर रही थीं, लेकिन जब रिश्ता ही खत्म हो गया तो उन्होंने खुद को संभालते हुए अपने करियर पर फोकस किया।
सामंथा रुथ प्रभु की कुल संपत्ति और कमाई
-द फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु 100 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। वह हर साल वह 10 से 12 करोड़ रुपये कमा लेती हैं। फिल्मों के अलावा सामंथा को ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई होती है।
-विज्ञापनों के लिए सामंथा 5 करोड़ रुपये तक की फीस चार्ज करती हैं। यही नहीं, सामंथा इंस्टाग्राम पर पेड पोस्ट के लिए 20 लाख रुपए तक वसूलती हैं।
सामंथा रुथ प्रभु का आलीशान घर और महंगी गाड़ियां
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक आलीशान बंगले में रहती हैं। ये हैदराबाद के सबसे महंगे इलाकों में से एक है। इस घर की कीमत 18 करोड़ रुपए के आसपास है। इस घर में कई महंगी चीजें भी रखी गई हैं।
-इसके अलावा सामंथा के पास हैदराबाद में ही 7.8 करोड़ रुपये का एक आलिशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट भी है। सामंथा ने कुछ समय पहले ही मुंबई में 15 करोड़ रुपये में एक शानदार सी-फेसिंग 3 बीएचके अपार्टमेंट खरीदा है।
-बताया जाता है कि रियल एस्टेट में एक्ट्रेस ने 9.34 करोड़ रुपये का कुल निवेश कर रखा है। घर और प्रॉपर्टी के अलावा उनके गैराज में ऑडी क्यू 7, पोर्श केमैन जीटीएस, लैंड रोवर, मर्सिडीज बेंज जी63 एएमजी, बीएमडब्लयू 7 सीरीज और जगुआर एक्सएफ जैसी महंगी गाड़ियां भी खड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications