साउथ एक्ट्रेस सामंथा प्रभु ने सद्गुरू से की मुलाकात, जानें धर्मगुरू ने एक्ट्रेस को क्यों बताया बच्ची
हाल ही में सामंथा धर्मगुरू सदगुरू से मुलाकात को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने सद्गुरू से हैदराबाद में मुलाकात की।
हैदराबाद, 19 जून: साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सामंथा प्रभु अकसर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने लुक्स, तो कभी निजी जिंदगी के चलते एक्ट्रेस लाइमलाइट में आ जाती हैं। हाल ही में सामंथा धर्मगुरू सदगुरू से मुलाकात को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने सद्गुरू से हैदराबाद में मुलाकात की। इसके बाद सामंथा ने सद्गुरू से कुछ ऐसे सवाल किए, जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहीं हैं।

सामंथा ने पूछे सवाल
साउथ अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु आध्यात्मिक गुरु सद्गुरू से हैदराबाद में मिलीं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इस दौरान सद्गुरू से बातचीत में सामंथा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर उनसे कुछ सवाल किए। इन सवालों को सुनकर सद्गुरू काफी हैरान हुए और उनके सवालों को बचपना कह डाला।
एक्ट्रेस ने की कर्मों की बात
सामंथा प्रभु ने सदगुरू से मुलाकात के दौरान पूछा कि क्या जो अन्याय उनके जीवन में हो रहे हैं, वो उनके पिछले कर्मों का नतीजा है। क्या उनके किए हुए कर्मों के हिसाब से इस जन्म में फल मिल रहा है?
सामंथा ने पूछा ये सवाल
एक्ट्रेस ने कहा, एक और सवाल हाल ही में मेरे दिमाग में घूम रहा है, किसी का जीवन उसके पिछले कर्मों का कितना परिणाम है? क्या किसी के जीवन में होने वाले अन्याय और उनके पिछले कर्मों का नतीजा हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो क्या आप इन अन्यायों को स्वीकार करते हैं। हो सकता है कि ये हमारे लिए नुकसानदायक हों लेकिन हमें इसे स्वीकार करना चाहिए।
सदगुरू ने दिया ये जवाब
सामंथा प्रभु के उलझे हुए सवालों का जवाब देते हुए सदगुरू ने कहा- क्या आप अभी इस बात की उम्मीद करतीं हैं कि दुनिया आपके लिए निष्पक्ष होगी? इस पर सामंथा ने जवाब देते हुए कहा कि मैं इसलिए ये सवाल पूछ रही हूं कि क्या मैं अपने साथ हो रही चीजों को पिछले कर्मों का दोष समझूं। इस पर सद्गुरू ने कहा कि ये एक स्कूली छात्र का सवाल है। उन्होंने आगे कहा कि आप ये उम्मीद नहीं कर सकती कि दुनिया आपके लिए निष्पक्ष होगी। अब तक आपको इस बात का अंदाजा हो जाना चाहिए कि दुनिया निष्पक्ष नहीं है।
नागा चैतन्य से हुआ था तलाक
बताते चलें कि सामंथा प्रभु नागा चैतन्य से तलाक के बाद सुर्खियों में बनी हुई थीं। एक्ट्रेस ने साल 2017 में नागा चैतन्य से शादी की थी। लेकिन शादी के 4 सालों बाद ही ये जोड़ी एक-दूसरे से अलग हो गई। शादी के बाद अनबन की वजह से दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।












Click it and Unblock the Notifications