हेल्थ को लेकर खतरनाक टिप्स दे रही थीं सामंथा रुथ प्रभु, डॉक्टर ने सरेआम खोली सारी पोल

Samantha Ruth Prabhu Health Tips: साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं। खबर है कि सामंथा एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और उसके इलाज के लिए ही उन्होंने काम से ब्रेक ले रखा है।

ऑटो इम्यून डिजीज से जूझ रही हैं सामंथा रुथ प्रभु
सामंता रुथ प्रभु एक गंभीर ऑटो इम्यून डिजीज से जूझ रही हैं। ऐसे में काम से ब्रेक लेकर सामंथा अपने हेल्थ का ध्यान रख रही हैं और खुद को पूरा समय दे रही हैं। बीते दिनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके चलते अब उन्हें इसके बारे में लोगों को सफाई देनी पड़ रही है।

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा ने बिना जरूरत के दवाई लेने से लोगों को किया मना
इस वीडियो में सामंथा ने लोगों को बिना जरूरत के दवाई लेने से मना करते हुए एक उपाय बताया था और उसे करके भी दिखाया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद साइरिएक एबी फिलिप्स जिनको द लिवर डॉक्टर के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने इसके लिए एक्ट्रेस की जमकर आलोचना की है। साथ ही उनके टिप्स को खतरनाक भी बताया है।

सामंथा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में दिया था टिप्स
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने वीडियो में बिना वजह दवा लेने की बजाय, नेबुलाइजर में हाइड्रोजन पेरोक्साइड और डिस्टिल्ड वॉटर का इस्तेमाल कर उसका उपयोग करने की सलाह दी थी। उन्होंने बताया था कि इसका मिक्चर जादू की तरह काम करता है और अनावश्क दवाओं के इस्तेमाल से बचा सकता है। अब सामंथा की इस सलाह पर डॉ. एबी फिलिप्स ने उनकी जमकर आलोचना की है। साथ ही इंस्टाग्राम पर इस तरह से सुझाव देने को लेकर भी उन्हें खरी खोटी सुनाई गई है।

सामंथा के टिप्स को बताया गया खतरनाक
डॉ. फिलिप्स ने इस तरह की सलाह देने के लिए सामंथा रुथ प्रभु को स्वास्थ्य और विज्ञान के बारे में अनपढ़ करार दिया है। डॉक्टर ने अस्थमा और एलर्जी फाउंडेशन ऑफ अमेरिका की चेतावनियों का हवाला देते हुए हाइड्रोजन पेरोक्साइड को सूंघने के खतरों के बारे में लोगों को बताया है।

डॉ. फिलिप्स ने कही जुर्माने और जेल जाने की बात
डॉ. फिलिप्स ने कहा कि समाज में इस तरह की हरकतें करना या सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरे में डालने पर जुर्माना लग सकता है और जेल भी हो सकती है। डॉ. फिलिप्स ने ये सवाल भी किया कि क्या भारत का स्वास्थ्य मंत्रालय या कोई स्वास्थ्य नियामक संस्था सोशल मीडिया पर इस तरीके की गलत सूचना देने वाले मुद्दों को उठाएगी या फिर नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+