नागा चैतन्य के बाद सामंथा रुथ प्रभु को फिर हुआ प्यार! इस डायरेक्टर को कर रही हैं डेट
Samantha Ruth Prabhu Dating: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के एक्स पति नागा चैतन्य अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं। एक्टर की अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला से सगाई हो गई। इन बीच खबर है कि सामंथा रुथ प्रभु को एक बार फिर से प्यार हो गया।
खबर है कि नागा चैतन्य के बाद अब सामंथा भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ रही हैं। ऐसी अफवाह उड़ने लगी हैं कि सामंथा 'द फैमिली मैन' के डायरेक्टर राज निदिमोरु को डेट कर रही हैं। एक रेडिट यूजर ने दावा किया है कि दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं।

वहीं बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा रुथ प्रभु डायरेक्टर राज के साथ कई सारे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। उन्होंने द फैमिली मैन 2 से ओटीटी में डेब्यू किया था। अब जल्द ही एक्ट्रेस राज के शो 'सिटाडेल हनी बनी' में नजर आने वाली हैं। ऐसे में दोनों को अब तक कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। जिसकी वजह से सामंथा और राज की डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं।
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि राज पहले से शादीशुदा हैं। लेकिन बावजूद इसके वह सामंथा के बेहद करीब हैं। हालांकि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है इसको लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल समांथा और राज की तरफ से अभी तक इसे लेकर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की बात करें तो लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने साल 2017 में शादी कर ली। लेकिन साल 2021 में कपल का तलाक हो गया। जिसकी वजह से सामंथा काफी ज्यादा टूट गई थीं और उन्होंने कई बीमारियों ने घेर लिया था। खैर अब नागा चैतन्य अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। खबर है कि शोभिता से सगाई के बाद वह इसी साल शादी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu की फेक तस्वीरों पर मचा बवाल, फोटो देख भड़के फैंस, 30 यूजर्स के खिलाफ होगा एक्शन












Click it and Unblock the Notifications