तलाक के बाद एकसाथ दिखे सामंथा-नागा, एक दूसरे को देखकर भी किया इग्नोर, लेकिन फिर स्टेज पर....

Samantha Ruth Prabhu Naga Chaitanya: साउथ इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक को 3 साल हो चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद फैंस दोनों को काफी पसंद करते हैं। अब हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया जिसमें एक ही इवेंट में ये कपल साथ नजर आया।

दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु ने वरुण धवन की फिल्म 'सिटाडेल हनी बनी' के रिलीज होने से पहले इवेंट में भाग लिया। वहीं दूसरी तरफ नागा चैतन्य ने अपनी वेब सीरीज 'धूथा' का जश्न मना रहे थे। जो कि ओटीटी पर रिलीज हुई थी। भले ही सालों बाद दोनों को एक ही इवेंट में साथ देखा गया लेकिन जानकारी के मुताबिक दोनों ने एकसाथ स्टेज साझा नहीं किया।

Samantha Ruth Prabhu

बताया जा रहा है कि इस इवेंट में तमाम बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। जिसमें प्रियंका चोपड़ा, सूर्या, शाहिद कपूर, बॉबी देओल और तमन्ना भाटिया समेत कई कलाकार नजर आए। जानकारी के मुताबिक, सामंथा और नागा ने एक दूसरे इग्नोर करने की बहुत कोशिश की। दोनों ने कई भी एक दूसरे से बातचीत नहीं की और ना ही दोनों एक दूसरे के साथ स्टेज में दिखाई दिए।

बता दें कि, सामंथा रुथ प्रभु और नागा ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में शादी की थी। लेकिन शादी के चार साल बाद ही ये कपल अलग हो गया। दोनों ने तलाक की घोषणा अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर की थी। ये खबर सुनकर कपल के फैंस को भी बड़ा झटका लगा था।

बता दें कि नागा से अलग होने के बाद सामंथा ने फिल्मों से लंबे समय का ब्रेक ले लिया था। अब वह जल्द ही फिर से फिल्मों में वापसी करने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म सिटाडेल के इंडियन वर्जन में दिखाई देंगी। नागा चैतन्य साईं पल्लवी के साथ अपनी अगली फिल्म 'थंडेल' की तैयारी में बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+