Samantha Prabhu Diet: 'पुष्पा' की आईटम गर्ल सामंथा कैसे रखती हैं स्लिम कमर? खाती हैं क्रूसिफेरस सब्जियां
Samantha Prabhu Diet: लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु दिल से एक बड़ी फूडी हैं, लेकिन अब उन्होंने अपनी सेहत के लिए बड़े बदलाव किए हैं। मायोसाइटिस जैसी दुर्लभ बीमारी का सामना करने के बाद यह फैसला उनके लिए बेहद जरूरी बन गया। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशन कोच रयान फर्नांडो से बातचीत में सामंथा ने बेबाकी से कहा, "मेरी डाइट थोड़ी सख्त है।"
कभी उन्हें था जंक फूड का क्रेज
सामंथा ने बताया कि जब वे टीनएज में थीं, उन्हें जंक फूड बेहद पसंद था। वे काफी दुबली थीं, इसलिए कुछ भी खा लेती थीं क्योंकि वजन बढ़ने का कोई डर नहीं था। उनका कहना है कि उस समय उन्हें खाने से कोई फर्क नहीं पड़ता था।

मायोसाइटिस के बाद जागी हेल्थ अवेयरनेस
हालांकि, मायोसाइटिस - एक दुर्लभ मांसपेशी रोग - का सामना करने के बाद सामंथा पोषण और स्वास्थ्य के प्रति बेहद सचेत हो गईं। अब उनकी डाइट पूरी तरह एंटी-इंफ्लेमेटरी है, यानी ऐसी डाइट जो शरीर में सूजन कम करे। इसमें सिर्फ वे चीजें शामिल हैं जो उनके शरीर को सूट करती हैं।
नो चीट डे: सिर्फ वही खाना जो शरीर को सूट करे
सामंथा अपनी नई जीवनशैली को समझाते हुए कहती हैं, "यह पता लगाना होता है कि आपके लिए क्या काम नहीं करता और उसे डाइट से हटाना होता है... इसमें कोई चीट डे नहीं होता। मुझे नहीं लगता कि मेरा कोई चीट डे होता है।" यानी यह सिर्फ डाइट नहीं, बल्कि उनकी पूरी लाइफस्टाइल बन चुकी है।
डोनट खाने की भी अब नहीं होती लालसा
सामंथा कहती हैं कि लोग उनकी डाइट को देखकर सहानुभूति जताते रहते हैं, लेकिन वे इसे लाइफस्टाइल मानती हैं।उन्होंने कहते हुए हंसकर बताया, "मुझसे एक डोनट खाने को कहिए, कोई अपराधबोध नहीं, पर मैं उसे खा ही नहीं सकती। अब cravings ही नहीं होतीं!" इससे साफ है कि उनका शरीर अब क्लीन फूड का आदी हो चुका है।
हर दिन एक जैसा खाना
सामंथा हमेशा कोशिश करती हैं कि उनकी किचन में ऑर्गेनिक चीजें ही हों। वे कहती हैं, "मेरा खाना हर दिन एक जैसा होता है, इसलिए ज्यादा सोचने का झंझट ही नहीं रहता।" यानी तय और सिंपल रूटीन उन्हें फोकस्ड रहने में मदद करता है।
क्रूसिफेरस सब्ज़ियां, हल्दी, घी-ये हैं सामंथा की किचन की ज़रूरी चीजें
अपनी किचन एसेंशियल्स के बारे में बताते हुए सामंथा ने कहा कि उनकी रसोई में हमेशा ये चीजें मिलेंगी-
• क्रूसिफेरस वेजिटेबल्स (ब्रोकली, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स)
• घी
• कोल्ड-प्रेस्ड तेल
• हल्दी
• अजवाइन (सेलेरी)
• अकाई बेरीज़
साथ ही उन्होंने कहा,
"मेरी शॉपिंग लिस्ट में आपको कभी भी ग्लूटेन नहीं मिलेगा।"
पालक और केल नहीं सूट करते-चौंकाने वाला खुलासा
हैरानी की बात यह है कि सामंथा को पालक और केल जैसे हेल्दी माने जाने वाले फूड भी सूट नहीं करते। यह दिखाता है कि हर 'हेल्दी' चीज हर किसी के लिए सही नहीं होती।
"मेरे बायोमार्कर ही मेरी सबसे बड़ी गाइड हैं"
अपनी हेल्थ जर्नी को समेटते हुए सामंथा ने कहा, "मेरा सबसे बड़ा लचीलापन मेरे बायोमार्कर हैं।"
यानी उनका शरीर जिसे स्वीकार करता है, वही उनकी डाइट में होता है-ना कम, ना ज्यादा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications