लंबे इंतजार के बाद Samantha का आइटम सॉन्ग हुआ रिलीज, सिजलिंग लुक देखकर फैंस हुए दीवाने
मुंबई। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पाः द राइज के स्पेशल आइटम नंबर को लेकर सामंथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। लाखों फैंस इस आइटम सॉन्ग का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बीते 10 दिसंबर को सामंथा का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग ऊ अंतवा..मावा.. ऊ अंतव मावा रिलीज हो गया।

सामंथा का सिजलिंग लुक देख फैंस हुए दीवाने
इस आइटम सॉन्ग में सामंथा के सिजलिंग लुक ने पहले ही इंटरनेट पर लाखों फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दी थी और इसके चलते वीडियो को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। बता दें कि इस आइटम सॉन्ग को इंद्रावती चौहान ने गाया है और इसका म्यूजिक देवी श्री प्रसाद ने दिया है।

सामंथा के करियर का यह पहला आइटम सॉन्ग
एक्शन थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है और सामंथा की झलक के आइटम नंबर को भी लोग खूब देख रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया, जो 17 दिसंबर को रिलीज होगी। पुष्पाः द राइज तेलुगू सिनेमा की बड़ी बजट की फिल्म है। इस फिल्म की लागत करीब 250 करोड़ रुपये है।

इस आइटम सॉन्ग के लिए किया गया था ट्रोल
फिल्म में अल्लु अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा सुनील और अनसूया भी नजर आएंगे जबकि सामंथा सिर्फ आइटम सॉन्ग में ही दिखाई देंग। बता दें कि कि इस आइटम नंबर के लिए सामंथा को ट्रोल (Samantha Troll) किया गया था तो उन्होंने कहा था कि वे केवल उन किरदारों को चुनती हैं जिन पर उन्हें और उनके पेरेंट्स को गर्व है।

इस फिल्म में फहाद फासिल भी मुख्य भूमिका में
अभिनेत्री के करियर का ये पहला आइटम नंबर है और इसके लिए उन्हें 2 करोड़ रुपए की फीस मिली है. 'पुष्पा द राइज' का निर्माणा मिस्त्री मूवी मेकर्स के साथ मुत्तमसेट्टी मीडिया बैनर्स तले किया जा रहा है। इसमें मलयालम अभिनेता फहद फासिल और सैंडलबुड यानी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता के धनंजय भी खास भूमिका में दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications