सैम डिसूजा ने किया बड़ा खुलासा-आर्यन को छोड़ने के लिए इन दो लोगों ने लिए थे शाहरुख के स्टाफ से लिए थे 50 लाख रु
मुंबई, 01 नवंबर। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले में जमानत पर रिहा हो चुके हैं। लंबे प्रयास के बाद आर्यन को उनके वकील बेल दिलवा पाए। वहीं अब इस मामले में नया मोड़ आया है। क्रूज़ ड्रग्स मामले में गवाह सैम डिसूजा ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है।

सैम डिसूजा ने किया ये बड़ा खुलासा
सैम डिसूजा ने खुलासा एबीपी न्यूज को दिए साक्षात्कार में किया। उसने कहा आर्यन खान के पास से कोई भी ड्रग्स बरामद नहीं हुई हैं। उसने ये भी कहा किरण गोसावी पैसों की डील करना चाहता था और सुनील नाम के शख्स को गोसावी से निर्देश मिल रहे थे।

क्या आर्यन को छोड़ने के बदले 18 करोड़ की डील हुई थी ?
इस सवाल के जवाब मेंसैम डिसूज़ा ने कहा, "मेरा इसमें कुछ लेना देना नहीं है। सुनील पाटिल ने मुझे फोन किया था और कहा था कि मेरे पास कॉर्डेलिया शिप के बारे में मेरे पास कुछ जानकारी है। जिसके बाद उन्होंने मुझे कॉल कर के कहा कि एनसीबी अधिकारी के साथ कनेक्ट कराएं। जब मैंने कनेक्ट करा दिया तो किरण गोसावी का मेरे पास फोन आया। उन्होंने कहा कि हम लोग अभी अहमदाबाद में है और सुबह सात बजे तक मुंबई पहुंच जाएंगे। "

सैम डिसूजा ने गोस्वामी ने उसे बताई थी ये बात
Recommended Video

आर्यन का वॉयस नोट गोसावी ने ही रिकार्ड किया था
सैम डिसूज़ा ने ये भी खुलासा किया कि
गोसावी ही वो शख्स था जिसने आर्यन खान का सिल्वर रंग का बैग दिखाया और उसकी फोटो खींची थी। इसके बाद वो गोसावी एनसीबी के ऑफिस के अंदर गया और शाहरुख खान के बेटे आर्यन की आवाज रिकार्ड की जिसमें परेशान आर्यन बोल रहे थे कि "पापा मैं एनसीबी में हूं। "

शाहरुख खान की मैनेजर को मिलने के लिए बुलाया गया था
सैम डिसूजा ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि गोसावी ने कहा
शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी से कॉन्फ्रेंस कॉल पर बात की और उन्हें बताया कि मैं केस के बारे में ज्यादा नहीं जानता इसलिए जो इस मामले को हैंडल कर रहे उसने आप आकर मिलिए। जिसके बाद हम उनसे लोवर परेल में मिले। सैम ने ये भी बताया कि उस मुलाकात के समय वहां पर गोसावी, मैं, चिकी पांडे और पूजा ददलानी के पति भी मौजूद थे।

50 लाख रुपये का टोकन अमाउंट मांगा गया था
जिसके बाद सैम डिसूजा ने दावा किया कि मुझे सुनील पाटिल के माध्यम से ये बात पता चला कि वो लोग( गोसावी) टोकन अमाउंट ले रहे हैं। सैम का कहना है कि इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ नहीं पता। उसने इंटरव्यू में कहा आर्यन की मदद करने के लिए 50 लाख रुपये का टोकन अमाउंट मांगा गया था।












Click it and Unblock the Notifications