सलमान खान के पिता सलीम खान को दोबारा वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट, हालत में नहीं हो रहा सुधार?
Salim Khan को ब्रेन हेमरेज के बाद मुंबई के Lilavati Hospital में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। वे मंगलवार से ही अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया जा रहा है कि वो दोबारा वेंटिलेटर पर पहुंच गए हैं। हालांकि इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।
शनिवार देर शाम Shah Rukh Khan अस्पताल देखने पहुंचे। इससे पहले डॉक्टरों ने बताया था कि उनकी डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई है, जो दिमाग की नसों की जांच के लिए किया जाने वाला आधुनिक टेस्ट है। इस प्रोसीजर के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है।

परिवार ने मांगी निजता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पताल की ओर से शुरुआती अपडेट जारी होने के बाद परिवार ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी नहीं देने की बात कही है। Salman Khan और उनके परिजनों का मानना है कि सेहत पर्सनल है और मीडिया को जानाकरी परिवार को ही देना चाहिए। सलीम खान का हाल जानने कई सितारे अस्पताल पहुंचे। Ranveer Singh, Farah Khan, Aryan khan और Yulia Vantur भी वहां नजर आए। परिवार के सदस्य सलमा खान, सोहेल खान और अतुल अग्निहोत्री लगातार अस्पताल आ-जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान भी अपनी शूटिंग शेड्यूल से बीच-बीच में समय निकाल कर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके अलावा वो लगातार डॉक्टर्स से कॉन्टैक्ट में हैं।
सलीम-जावेद की ऐतिहासिक विरासत
24 नवंबर 1935 को जन्मे सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत अभिनय से की, लेकिन बाद में लेखन में असली पहचान बनाई। Javed Akhtar के साथ उनकी 'सलीम-जावेद' जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को नई दिशा दी। Zanjeer, Deewaar, Sholay, Don और Seeta Aur Geeta जैसी फिल्मों ने उन्हें 'स्टार लेखक' का दर्जा दिलाया।
निजी जीवन और प्रभाव
सलीम खान ने दो शादियां कीं-पहली सलमा खान से और बाद में अभिनेत्री हेलन से। उनके बेटे सलमान, अरबाज और सोहेल फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। सलीम खान की लेखनी ने न केवल फिल्मों का स्वरूप बदला, बल्कि लेखकों को भी नई पहचान और सम्मान दिलाया।












Click it and Unblock the Notifications