सलमान खान ने पहनी 167 करोड़ की घड़ी जिसे देख उड़ जाएंगे आपके होश, वीडियो में हुआ ऐसा खुलासा

Salman Khan Watch: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिलहाल उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लिया हुआ है। खबर है कि शूटिंग के दौरान उनके पसलियों में गंभीर चोट लग गई थी, जिसका इलाज चल रहा है।

सलमान खान का वीडियो हुआ वायरल
वहीं सलमान खान जल्द ही टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 18 को होस्ट करते भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल उनका एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में सलमान खान हीरे से जड़ी घड़ी ट्राई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Salman Khan Watch

सलमान खान ने पहनी 167 करोड़ रुपये की घड़ी
आपको बता दें कि वीडिय में सलमान खान की कलाई में जो घड़ी नजर आ रही है उसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 167 करोड़ रुपये है। सलमान के इस क्लिप को खुद मशहूर अमेरिकन ज्वैलरी डिजाइनर जैकब अराबो ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अराबो ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
लग्जरी घड़ी और ज्वैलरी ब्रांड के फाउंडर अराबो ने सोशल मीडिया पर एक क्लिप शेयर की है जिसमें वह सलमान खान की कलाई पर ये शानदार घड़ी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान हीरे की बेशकीमती ये घड़ी पहनने के बाद वो अपनी कलाई भी दिखाते भी नजर आ रहे हैं जो काफी चमक रही है।

घड़ी एक्सक्लूसिव 'बिलियनेयर' कलेक्शन का हिस्सा है
जैकब के इस पोस्ट पर कैप्शन में उन्होंने सलमान खान की जमकर तारीफ की है। जैकब ने पोस्ट में लिखा है- मैंने कभी किसी को अपना बिलियनेयर पहनने नहीं दिया है, लेकिन सलमान खान इस मामले में अपवाद हैं। जानकारी के अनुसार ये घड़ी एक्सक्लूसिव 'बिलियनेयर' कलेक्शन का हिस्सा है जो अपनी भव्यता और रिकॉर्ड-तोड़ कीमत के लिए जानी जाती है।

घड़ी में 600 से अधिक पन्ना-कट हीरे
घड़ी की ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया गया है कि ये घड़ी 600 से अधिक पन्ना-कट हीरे से सजी है। ये भी बताया गया है कि इस घड़ी को काफी लिमिटेड नंबर्स में तैयार किया गया है और इनके कुछ ही पीस बनाए गए हैं। वेबसाइट में इस घड़ी की डीटेल देते हुए ये बताया गया है कि इसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इसकी अनोखी डिजाइन, हीरों की संख्या की वजह से ये लग्जरी घड़ियों में कलेक्शन में शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+