मलयालम डायरेक्टर महेश नारायणन के साथ सलमान खान ने मिलाया हाथ, नई फिल्म पर आ गया बड़ा अपडेट!

Salman Khan New Project: सलमान खान इन दिनों अपनी बैटल ऑफ गलवान के लिए मेहनत कर रहे हैं। इसे अपूर्व लाखिया डायेरक्ट कर रहे हैं। इसके लिए सलमान ने अपनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। सिकंदर के बाद सलमान खान लगातार अच्छे प्रोजेक्ट्स की तलाश में हैं। उनकी पहली तलाश पूरी हो गई है।

बैटल ऑफ गलवान के अलावा सलमान खान की झोली में एक और बड़ा प्रोजेक्ट गिरता हुआ नजर आ रहा। इस बार फिर सलमान साउथ फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर के साथ काम कर सकते हैं।

Salman Khan

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान मलयालम फिल्म डायरेक्टर महेश नारायणन के साथ मीटिंग कर रहे हैं। इसमें उन्होंने कई आइडिया पर बातचीत की है। सलमान ने फिल्म निर्माता को एक एक्शन से भरपूर पीरियड थ्रिलर के लिए हरी झंडी दे दी है। चर्चा में चल रही फिल्म 1970 से 1990 के दशक पर आधारित होगी, और महेश अब पूरी कहानी सुनाने के लिए वापस आएंगे। चाहे वो गलवान हो या महेश नारायणन निर्देशित फ़िल्म - सलमान अब नए जॉनर में हाथ आजमाना चाह रहे हैं जो उन्हें चुनौती दें। इस साल के अंत से पहले महेश नारायणन की फ़िल्म पर 100 प्रतिशत स्पष्टता आ जाएगी।

रिपोर्ट में आगे बताया गया, दोनों कई विचारों पर काम कर रहे हैं और साथ मिलकर काम करने का पक्का इरादा रखते हैं। ये बातचीत कई जॉनर पर काम करने की हो रही हैं। स्टाइलिश एक्शन थ्रिलर से लेकर ज़बरदस्त ड्रामा तक, और बेशक, बजरंगी भाईजान के सीक्वल तक। यह एक ऐसी दुनिया का किरदार है जिसे सलमान ने पहले कभी नहीं अपनाया है। इस सहयोग के लिए फ़िलहाल चीज़ें सकारात्मक लग रही हैं।"

खैर सलमान अगस्त के महीने में बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग शुरू करने वाले थे। लेकिन उन्होंने इसे अब टाल दिया है। बताया जा रहा है कि सलमान अब शूटिंग नवंबर में शुरू कर सकते हैं। इसकी वजह बिग बॉस 19 को बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+