सलमान खान सिकंदर के बाद शुरू करेंगे 'किक 2' की शूटिंग, 2014 में रिलीज हुई फिल्म का है सीक्वल
Kick 2 Update: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि इस फिल्म की अधितकर शूटिंग खत्म हो गई है। फिलहाल इसके आखिरी शेड्यूल पर सलमान खान काम कर रहे हैं। ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। इस फिल्म से फारिग होने के बाद सलमान अपनी एक दूसरी बड़ी फिल्म फ्रेंचाइज पर काम करेंगे।
रिपोर्ट्स हैं कि सिकंदर के बाद सलमान अपनी किक 2 पर काम शुरू करेंगे। किक 2 के मेकर्स ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2014 में आया था। उस समय ये फिल्म तगड़ी हिट साबित हुई थी। इसके बाद से ही फिल्म के सीक्वल को लेकर फैंस मांग कर रहे थे। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार उनका इंतजार खत्म होने वाला है।

सिकंदर को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। किक भी उन्होंने ही प्रोड्यूस की थी। ऐसी खबरें भी हैं कि किक 2 को साजिद ही प्रोड्यूस कर सकते हैं। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट लिखी है। इसमें उन्होंने बताया, इस प्रोजेक्ट में सलमान खान पूरी तरह से इंट्रस्टेड हैं और जुड़े भी हुए हैं। फिल्म को इस एक अलग लेवल पर ले जाने वाले हैं। एक्शन भी हटकर होगा। साजिद इसे किक से भी बड़ी हिट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस पर कोई मुहर नहीं लगी है। लेकिन फिल्म के शूटिंग शेड्यूल लगभग फिक्स हो चुके हैं। शूटिंग इसी साल जून या अगस्त में शुरू हो सकती है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ कोई ऑफिशिल बयान सामने नहीं आया है। इसलिए हम भी इस खबर की पुष्टि नहीं करते हैं।
ख़ैर, सिकंदर को एआर मुरुगदास डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के प्लॉट से लेकर स्टोरीलाइन तक बहुत ही सीक्रेट रखा गया है। फिल्म का टीजर सलमान खान के बर्थडे पर रिलीज हो हुआ था। जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया।












Click it and Unblock the Notifications